KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर जब एक चाय बेचने वाले की लड़की पहुंची तो लोगों को लगा कि शायद यह मोटी रकम लेकर जाएगी, हालांकि एक सवाल पर वह चूक गई।
पिता ने चाय बेचकर बना दिया IFS
प्रगति अपने पिता और छोटे भाई के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में आई थीं। उन्होंने बताया कि मुंबई आना और शो में भाग लेना किसी बड़े शहर में आने का उनका पहला अनुभव था। उन्होंने बताया कि आज भी उनके पिता एक चाय की दुकान चलाते हैं, जबकि वह खुद अमरावती के एक सरकारी डिविजिनल इनफॉर्मेशन ऑफिस में बतौर जूनियर क्लर्क काम करती हैं। प्रगति ने शो के दौरान यह भी बताया कि कैसे जब वो और उनका छोटा भाई पढ़ाई कर रहे थे, तब उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।
बचपन में अलग हो गए भाई-बहन
हालांकि उनके माता-पिता ने इस मामले में एक अच्छी चीज यह की, कि उन्होंने हमेशा उनकी पढ़ाई को हर चीज से ऊपर रखा। प्रगति ने बताया कि उनकी पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए उनके पिता और माता ने बचपन में उन्हें उनके नाना-नानी के घर भेज दिया था। शो पर प्रगति ने एक मजेदार चीज यह बताई कि क्योंकि दोनों भाई-बहन अलग-अलग पले-बड़े, इसलिए उनके छोटे भाई को तय पता भी नहीं था कि असल में उनकी एक बहन भी है। वह जब करीब 5 साल का हुआ, तब जाकर उसे यह बात समझ में आनी शुरू हुई।
किस सवाल पर चूक गईं प्रगति?
कौन बनेगा करोड़पति में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचीं प्रगति ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब वह डॉक्टर बनने का सपना देख रही थीं। उन्होंने NEET की तैयारी भी की थी, ताकि MBBS करके डॉक्टर बन सकें। हालांकि वह MBBS के लिए सीट नहीं पा सकीं और उन्हें BDS करने का मौका मिला। क्योंकि उनके कई दोस्त MBBS करने जा रहे थे, इसलिए उनका दिल टूट गया। बात KBC की करें तो जिस सवाल पर प्रगति चूक गईं और उन्हें घर जाना पड़ा, वह था- कनाडा के आव्रजन प्रतिबंधों को चुनौती देने के लिए 1914 में कोमागाटा मारू को किसने चार्टर किया था? ऑप्शन्स थे- A. सोहन सिंह भकना B. लाला हर दयाल C. बाबा गुरदित सिंह D. करतार सिंह सराभा. हालांकि प्रगति के पास 50-50 लाइफलाइन थी, लेकिन उन्होंने ऑप्शन डी लॉक किया और यह गलत जवाब हो गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.