राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 5 और 6 जुलाई 2026 को आयोजित LDC भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं
राजस्थान LDC आसंर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके राजस्थान LDC भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Rajasthan LDC Answer Key 2026” या संबंधित आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की PDF खुल जाएगी।
आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट या कॉपी सुरक्षित रख लें।
ऐसे दर्ज करें आपत्ति
यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।
बोर्ड के अनुसार, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकेगा।
RSSB सभी उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की जांच करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके बाद इसी फाइनल आंसर की के आधार पर LDC भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि उन्हें किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ही उसे दर्ज करा दें, क्योंकि फाइनल आंसर की जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
राजस्थान LDC परीक्षा 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा का नाम: राजस्थान LDC (क्लर्क ग्रेड-II) एवं जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026
परीक्षा तिथि: 5 और 6 जुलाई 2026
प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तिथि: 24 जुलाई 2026
आपत्ति दर्ज करने की अवधि: 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026
कुल रिक्तियां: 10,644 पद
भर्ती पद: क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) इस भर्ती अभियान के माध्यम से क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट के कुल 10,644 पदों पर भर्ती करेगा। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड फाइनल आंसर की जारी करेगा और इसी के आधार पर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.