IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लुख 2026 में 70 लीग मुकाबलों के बाद प्लेऑफ के लिए चार टीमें तय हो चुकी हैं। रविवार को मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स (RR) में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) पहले ही पहुंच चुकी थी।
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार, 26 मई से शुरू होगा। पहले क्वालिफायर को जीतने वाली टीम को सीधा फाइनल का टिकट मिल जाएगा। वहीं, 27 मई, बुधवार को पहला एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। आइए प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं।
आईपीएल 2026 का पहला पहला क्वालीफायर मैच 26 मई को प्वाइंट्स टेबल की टॉप-2 टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में सीधे एंट्री करेगी। वहीं, हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।
बुधवार, 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर खेला जाएगा। इस मैच में प्वाइंट्स टेबल की तीसरे और चौथी नंबर की टीम यानी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान (RR) के बीच खेला जाएगा। यहां हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा।
कब और कहां लाइव देखें प्लेऑफ मैच?
आईपीएल 2025 प्लेऑफ के मैच भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखे सकते हैं। इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो स्टार पर भी देखा जा सकता है। प्लेऑफ के मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.