इसे भी पढ़ें: Virat Kohli-AB de Villiers को पछाड़ा, Suresh Raina बोले- Gill-Sudarshan हैं IPL की नंबर 1 जोड़ी
फिल साल्ट की गैरमौजूदगी में दो बार 20 रन का आंकड़ा पार कर पाने वाले जैकब बेथेल चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं और इंग्लैंड लौट गए हैं। स्टार स्पोर्ट्स के ‘क्रिकेट लाइव’ पर जियोस्टार के विशेषज्ञ साइमन ने कहा कि मैं विराट कोहली के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर वेंकटेश अय्यर को ही चुनूंगा। फिल साल्ट साढ़े तीन हफ्ते से बाहर हैं। लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के बाद वापसी करना, खासकर उंगली की चोट के बाद, कभी आसान नहीं होता। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने आरसीबी और इंग्लैंड के लिए टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मैच फिटनेस और शॉट टाइमिंग वापस आने में समय लगता है। प्लेऑफ इसके लिए सही जगह नहीं है।
साइमन ने एसआरएच के खिलाफ वेंकटेश की 19 गेंदों में खेली गई तूफानी 44 रनों की पारी और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ निचले क्रम में लगाए गए विस्फोटक अर्धशतक का जिक्र करते हुए विराट के साथ उनके “मजबूत तालमेल” को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हां, साल्ट का विराट के साथ साझेदारी का रिकॉर्ड बेहतर है, लेकिन क्रिकेट में आप हमेशा फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी को ही मौका देते हैं। फॉर्म प्रतिष्ठा से ज्यादा मायने रखता है, खासकर नॉकआउट मैचों में। सबसे बड़ा जोखिम उस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना है जिसने हफ्तों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। मैं वेंकटेश को शीर्ष क्रम में ही खिलाना जारी रखूंगा। फिल साल्ट बेंच पर बैठने के लिए बहुत अच्छे विकल्प हैं, लेकिन फिलहाल वेंकटेश अपनी जगह बनाए रखने के हकदार हैं।
इसे भी पढ़ें: KKR की लगातार हार पर Ajinkya Rahane का बड़ा बयान, कहा- मैं पीछे हटने वालों में से नहीं
आईपीएल के पांच मैचों में ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर में चार-चार पारियों में उन्होंने 79.00 के औसत और 177.52 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक और 73* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। बल्लेबाजी में आई गिरावट के दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हो या टॉप ऑर्डर द्वारा बनाई गई लय को बरकरार रखते हुए मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए, वेंकटेश ने हर भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टॉप ऑर्डर में छह पारियों में उन्होंने 33.66 के औसत और 168 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और 78 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है।
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.