- कॉपी लिंक
ईशान ओम लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं।
भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को पहले यूथ टेस्ट के पहले दिन 217 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत की ओर से ईशान ओम ने 53 रन देकर 5 विकेट लिए। तेज गेंदबाज मोहित उल्वा ने 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्लेक कैटल ने 102 रन की पारी खेली। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 ओवर में 8/0 रन बनाए हैं। लक्ष्य रायचंदानी 8 और सागर विर्क 0 रन पर नाबाद हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पारी समेटने के बाद भारतीय टीम सेलिब्रेट करती हुई।
27/3 के बाद कैटल-हॉलिक ने संभाला
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। मोहित उल्वा ने हेडन बारबुलोविक और कप्तान मैथ्यू लॉफ को जल्दी आउट कर 7 रन पर दो विकेट निकाल दिए। इसके बाद ओम ने नील पटेल को 11 रन पर LBW कर दिया। ऑस्ट्रेलिया 27/3 के स्कोर पर था।
इसके बाद ब्लेक कैटल और जेड हॉलिक ने पारी संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 147 रन जोड़े। कैटल ने 40वें ओवर में चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया, जबकि हॉलिक ने 16 ओवर बाद फिफ्टी लगाई।
हॉलिक के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरे
65वें ओवर में उल्वा ने हॉलिक को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर साझेदारी तोड़ी। हॉलिक ने 160 गेंदों पर 59 रन बनाए।
इसके बाद कैटल ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 198 गेंदों पर 102 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। लेकिन शतक के कुछ ही देर बाद यशवर्धन चौहान ने उन्हें बोल्ड कर दिया।
कैटल के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बाकी 5 विकेट सिर्फ 33 रन के अंदर गंवा दिए।
ओम ने 5 बैटर्स आउट किए
ईशान ओम ने ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम को समेट दिया। उन्होंने चार्ल्स हेंडरसन, कैसी बार्टन, स्पेंसर ग्रीन और थियो त्सिंगोस को आउट किया। ओम ने 24.5 ओवर में 5 मेडन के साथ 53 रन देकर 5 विकेट लिए।
यशवर्धन चौहान को भी 2 विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया की पारी 86.5 ओवर में 217 रन पर खत्म हुई।
ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करने के बाद भारत ने दिन के आखिरी में एक ओवर बल्लेबाजी की। लक्ष्य राइचंदानी ने कैसी बार्टन की गेंद पर दो चौके लगाए। भारत ने 1 ओवर में 8/0 रन बनाए।
———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली बोले- 2027 में आखिरी वर्ल्ड कप खेलूंगा:ट्रॉफी के लिए सबकुछ दांव पर लगा दूंगा; वनडे में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली ने कहा कि 2027 का वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा कि वे ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
