Image: AI
Image: AI
Image: AI
आम पन्ना: कच्चे आम से बना आम पन्ना लू से बचाने के लिए सबसे लोकप्रिय ड्रिंक माना जाता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ कमजोरी भी दूर करता है।
Image: Freepik
आम पन्ना सामग्री: 2 उबले हुए कच्चे आम, 3-4 बड़े चम्मच चीनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, पुदीना पत्तियां, ठंडा पानी
Image: AI
आम पन्ना बनाने की विधि: उबले हुए आम का गूदा निकाल लें। अब इसमें चीनी, काला नमक, जीरा और पुदीना डालकर ब्लेंड करें। तैयार मिश्रण को ठंडे पानी में मिलाकर सर्व करें।
Image: AI
सत्तू का नमकीन शरबत: सत्तू शरीर को ठंडा रखने के लिए सबसे बेहतरीन देसी ड्रिंक माना जाता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।
Image: Freepik
सत्तू का नमकीन शरबत सामग्री: 2 बड़े चम्मच सत्तू, 1 गिलास ठंडा पानी, स्वादानुसार काला नमक, भुना जीरा पाउडर, थोड़ा नींबू रस, बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना।
Image: AI
सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि: एक गिलास में सत्तू डालें और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से घोल लें ताकि गांठें न रहें। अब बाकी पानी, काला नमक, जीरा पाउडर और नींबू रस डालकर मिक्स करें।
Image: AI
इसे ऊपर से हरा धनिया और पुदीना डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। पीते ही आप हो जाएंगे कूल-कूल।
Image: Freepik
नौतपा में खाली पेट धूप में बाहर न निकलें। खूब पानी और तरल चीजें पिएं। हल्के और सूती कपड़े पहनें। ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें। बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें।
Image: AI
नौतपा की तेज गर्मी में ये देसी ड्रिंक्स शरीर को ठंडा रखने और एनर्जी बनाए रखने में काफी मदद करते हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले इन्हें जरूर पिएं और खुद को गर्मी से सुरक्षित रखें।
Image: Freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.