अगर आप भी घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो होम लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों को अपनी जरूरत के हिसाब से जरूर तुलना कर लें. सही बैंक चुनने से आपकी मंथली ईएमआई कम हो सकती है और लंबे समय में लाखों रुपये तक की बचत संभव है.
EMI कम करनी है तो पहले तुलना करें
फरवरी 2026 में कई सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां अलग-अलग ब्याज दरों पर होम लोन दे रही हैं. हालांकि सबसे कम ब्याज दर आमतौर पर उन्हीं ग्राहकों को मिलती है जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है.
सरकारी बैंकों की होम लोन दरें
बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दर 7.10% से 10.25% के बीच है.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्याज दर 7.10% से 9.90% के बीच है.
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दर 7.10% से 9.15% के बीच है.
इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज दर 7.10% से शुरू होती है.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दर 7.15% से 9.50% के बीच है.
यूको बैंक की ब्याज दर 7.15% से 9.25% के बीच है.
इंडियन बैंक की ब्याज दर 7.15% से 9.55% के बीच है.
प्राइवेट बैंकों की होम लोन दरें
आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज दर 7.45% से शुरू होती है.
एचएसबीसी बैंक की ब्याज दर 7.45% से शुरू होती है.
फेडरल बैंक की ब्याज दर 7.50% से 9.50% के बीच है.
कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज दर 7.70% से शुरू होती है.
एचडीएफसी बैंक की ब्याज दर 7.75% से शुरू होती है.
साउथ इंडियन बैंक की ब्याज दर 7.80% से शुरू होती है.
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की ब्याज दर 7.90% से 9.30% के बीच है.
एक्सिस बैंक की ब्याज दर 8.00% से 11.90% के बीच है.
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की दरें
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज दर 7.15% से शुरू होती है.
बजाज हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज दर 7.15% से शुरू होती है.
आईसीआईसीआई होम फाइनेंस की ब्याज दर 7.50% से शुरू होती है.
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज दर 7.50% से शुरू होती है.
टाटा कैपिटल की ब्याज दर 7.50% से शुरू होती है.
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज दर 7.60% से शुरू होती है.
आदित्य बिड़ला कैपिटल की ब्याज दर 7.75% से शुरू होती है.
होम लोन लेने से पहले किन बातों पर ध्यान दें-
- सिर्फ शुरुआती ब्याज दर देखकर फैसला न करें.
- आपका क्रेडिट स्कोर, इनकम और प्रोफाइल के आधार पर असली दर तय होती है
- प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज भी जरूर जांचें.
- फ्लोटिंग ब्याज दर का रीसेट साइकिल (कितने समय में बदलती है) समझ लें.
- अगर आप सही तुलना करके बैंक चुनते हैं, तो आपकी ईएमआई कम हो सकती है और पूरे लोन टेन्योर में अच्छी बचत भी हो सकती है.
About the Author

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.