मौजूद जानकारी के अनुसार, शबनिम इस्माइल लंबे समय से फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लगातार सक्रिय थीं। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस के साथ खिताब भी जीता था। संन्यास के बाद उन्होंने दुनियाभर की अलग-अलग टी20 लीगों में कुल 90 से ज्यादा मुकाबले खेले, जिससे उनकी फिटनेस और फॉर्म दोनों बरकरार रहीं।
दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी लौरा वोल्वार्ड्ट को सौंपी गई है। टीम में मारिजान कैप और पूर्व कप्तान डेन वान नीकेर्क की भी वापसी हुई है। गौरतलब है कि मारिजान कैप हाल ही में बीमारी के कारण टीम से बाहर थीं, जबकि डेन वान नीकेर्क ने पिछले साल संन्यास से वापसी की थी और उसके बाद कुछ अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे।
दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मंडला माशिमबीयी ने शबनिम इस्माइल की वापसी को टीम के लिए बेहद अहम बताया है। उन्होंने कहा कि शबनिम के अंदर अभी भी देश के लिए कुछ खास करने की भूख दिखाई देती है और उनका अनुभव टीम को बड़े मुकाबलों में फायदा पहुंचाएगा।
बता दें कि टीम में युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। पूर्व अंडर-19 कप्तान कायला रेनेके पहली बार सीनियर विश्व कप टीम में शामिल हुई हैं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज कराबो मेसो भी चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रही हैं। कराबो मेसो अंडर-19 विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका टीम का हिस्सा थीं।
हालांकि पिछले टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली एनेके बॉश इस बार टीम में जगह नहीं बना सकीं। चयनकर्ताओं ने अनुभव और टीम संतुलन को प्राथमिकता देने की बात कही है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से दक्षिण अफ्रीका की टीम इस बार खिताब की मजबूत दावेदार बन सकती है।
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम में लौरा वोल्वार्ड्ट, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, शबनिम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, मारिजान कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, कराबो मेसो, नोनकुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, टुमी सेखुखुने, क्लोए ट्रायन और डेन वान नीकेर्क को शामिल किया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.