करनाल जिले के निसिंग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात 11 बजे सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरु प्रताप सिंह कांग के फॉर्म हाउस पर फायरिंग की अफवाह फैलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की कई गाड़ियां सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के दौरान ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। करीब एक घंटे तक छानबीन के बाद पुलिस टीम लौट गई। गोंदर-डाचर रोड पर मिली सूचना मंगलवार रात पुलिस को सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैग के नाम से गोंदर-डाचर रोड पर स्थित गुरु प्रताप सिंह कांग के फॉर्म हाउस पर फायरिंग की पोस्ट मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया। सायरन बजाती पुलिस को देखकर इलाके में हलचल मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर नहीं मिला कोई सबूत पुलिस जब फॉर्म हाउस पर पहुंची, तो वहां मौजूद लोग पुलिस को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि यहां किसी भी तरह की कोई फायरिंग नहीं हुई है और सभी लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की और आसपास का निरीक्षण किया, लेकिन फायरिंग से जुड़ा कोई भी सबूत नहीं मिला। ये लिखा था पोस्ट में सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में लॉरेंस गैंग के नाम से दावा किया गया कि सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग की गई है। जिसमें जिम्मेवारी टायसन बिश्नोई, उसके भाई आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर ने गोली चलवाई है। पोस्ट में यह भी लिखा कि सिंगर दिलजीत दोसांझ उनकी मैनेजर सोनाली और गुरप्रताप कांग को पहले ही संदेश दिया गया था। आसपास के गांवों में भी हलचल पुलिस के पहुंचने की खबर तेजी से फैल गई, जिसके बाद आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर जुटने लगे। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर इतनी पुलिस अचानक यहां क्यों पहुंची। कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। पूर्व सरपंच जोगा सिंह ने किया खंडन पूर्व सरपंच जोगा सिंह ने भी फायरिंग की खबर को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि फॉर्म हाउस पर सभी लोग गेट बंद करके सो रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया और पूरी जांच की, लेकिन कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। सोशल मीडिया पर फैली गैंग की चर्चा घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा फैल गई कि फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। हालांकि इस तरह की किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसे अफवाह ही माना जा रहा है। निसिंग थाना के एसएचओ कृष्ण कुमार ने भी घर पर फायरिंग को लेकर इंकनार किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.