दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में ओमानी पायलट ने प्लेन को क्रैश करने की कोशिश में पहले भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छर पर जानलेवा हमला किया और विमान को अपने कब्जे में लेने और दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की. हालांकि, विमान के मुख्य पालयट कैप्टन स्मित मच्छर ने चाकू से हमला होने और खून से लथपथ होने के बावजूद ओमानी पायलट के हाथों में प्लेन का कंट्रोल जाने नहीं दिया.
इस बीच जब विमान में बेठे लोगों को कॉकपिट से चिल्लाने का शोर सुनाई दिया. तब विमान में सवार इजरायली यात्री हमलावर ओमानी पायलट को काबू में करने के लिए आगे बढ़े और उसके हाथों को पकड़कर उसे विमान की जमीन पर लेटाकर रखा था. वहीं, विमान में मौजूद दूसरे पायलटों ने सऊदी अरब में विमान को सुरक्षित लैंड कराया.
विमान घटना को लेकर बोले पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
इस घटना को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बेहद गंभीर सुरक्षा घटना करार दिया और कहा कि विमान के उतरने के बाद को-पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी पहचान ओमान के नागरिक के रूप में हुई. नेतन्याहू ने एक यात्री के हवाले से कहा कि जब विमान अचानक तेजी से ऊंचाई खोकर नीचे जाने लगा, तब यात्रियों और क्रू सदस्य कॉकपिट में घुस गए. वहां उन्होंने को-पायलट को विमान के सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हुए देखा. उन्होंने कई लोगों की जान बचाई और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया.
नेतन्याहू के प्रवक्ता ने रॉयटर्स से कहा कि घायल पायलट खून से लथपथ होकर फर्श पर पड़ा था और उसने कॉकपिट के दरवाजे का लॉक खोल दिया था. जिसके बाद विमान के दूसरे पायलटों ने विमान को सुरक्षित उतारा.
घटना के बारे में लोगों ने क्या कहा?
रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक, यास्मिन अबुकासिस ने कहा कि उनकी बेटी मरियम, जो विमान में सवार थीं, ने उन्हें बताया कि उसने चीखने की आवाज सुनी थी. उसने देखा कि चाकू लिए एक शख्स ने पायलटों में से एक को चाकू मारकर फर्श पर गिरा दिया था और हर तरफ खून पसरा था.
यह भी पढ़ेंः ‘चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन…’, प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.