गुवाहाटी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे ODI मैच में क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। शुभमन गिल और रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने महज 29.1 ओवर में 300 रन जड़ दिए। इसके साथ ही भारत ODI क्रिकेट में 30 ओवर के अंदर 300 रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई और ODI क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के 405 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए सिर्फ 175 गेंदों में 300 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम था, जिसने 2006 में जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32.2 ओवर में 300 रन पूरे किए थे।
ODI क्रिकेट में सबसे तेज 300 रन जड़ने वाली टीम
- 29.1 ओवर – भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2026
- 32.2 ओवर – साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2006
- 33.1 ओवर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2018
- 34.1 ओवर – भारत बनाम श्रीलंका, 2009
रोहित-गिल ने बरपाया कहर
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने गुवाहाटी ODI में 405 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को ऐसी शुरुआत दी कि वेस्टइंडीज के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गए। पावरप्ले में रोहित ने मोर्चा संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने कीमो पॉल की गेंद पर पहले नो-बॉल पर छक्का लगाया और फिर फ्री हिट पर भी गेंद को सीमा के बाहर भेज दिया।
रोहित ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। शुरुआत में गिल थोड़ा संभलकर खेले, लेकिन पहले 10 ओवर के बाद उन्होंने भी रफ्तार पकड़ ली। दोनों ने 12वें ओवर में 100 रन की साझेदारी पूरी की। यह 44 पारियों में इस जोड़ी की नौवीं शतकीय साझेदारी रही। भारत ने 21.1 ओवर में 200 रन पूरे किए और इस दौरान ODI में अपना सबसे तेज 200 रन बनाने का रिकॉर्ड भी कायम किया।
गिल ने 62 गेंदों में जड़ा शतक
इसके बाद शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी का गियर पूरी तरह बदल दिया। भारतीय कप्तान ने महज 62 गेंदों में शतक पूरा किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। गिल यहीं नहीं रुके। उन्होंने सिर्फ 89 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए और ODI में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। किशन ने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 103 गेंदों में 150 रन जड़े थे।
दूसरी ओर रोहित ने 72 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह ODI क्रिकेट में उनका दूसरा सबसे तेज शतक रहा। इससे पहले उन्होंने 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों में शतक लगाया था। रोहित और गिल के बीच 255 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, 26.2 ओवर में रोहित 75 गेंदों पर 101 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली ने गिल का साथ संभाला, लेकिन गिल की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने 29वें ओवर में जेडन सील्स के खिलाफ छक्का और चौका लगाया। इसके बाद 29.1 ओवर में विटेल लॉस की गेंद पर चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक 300 के आंकड़े तक पहुंचा दिया।
यह भी पढ़ें:
रोहित शर्मा ने गुवाहाटी में बल्ले से बरपाया कहर, 16 चौके-छक्कों सें ठोकी तूफानी सेंचुरी
कप्तान शुभमन गिल का धमाका, भारतीय सरजमीं पर रचा कीर्तिमान, ODI सीरीज में ठोकी लगातार दूसरी सेंचुरी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.