जब कंडेंस्ड मिल्क (Condensed Milk ) मिठाइयां, केक, खीर या डेजर्ट में पड़ता है तो उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में अपने घर पर डेजर्ट रेसिपी टेस्टी बनाने के लिए लोग बाजार से महंगी कंडेंस्ड मिल्क खरीदते हैं। अगर आप भी मार्केट से खरीदते हैं तो अब आपको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है। शेफ पूनम भवनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर के बताया है कि कैसे एक लीटर दूध से आप लगभग 2 डिब्बों जितनी गाढ़ी और क्रीमी कंडेंस्ड मिल्क घर पर ही बना सकते हैं। यह मिल्क की रेसिपी न सिर्फ किफायती है, बल्कि इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार मिठास और गाढ़ापन भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। तो,आइए जानते हैं कैसे बनाएं कंडेंस्ड मिल्क?
कंडेंस्ड मिल्क बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making condensed milk:
एक लीटर फुल फैट दूध, ढाई कप चीनी
कैसे बनाएं कंडेंस्ड मिल्क? How to make condensed milk?
-
पहला स्टेप: कंडेंस्ड मिल्क, बनाने के लिए सबसे पहले एक लीटर फूल फैट मिल्क लें और उसे एक बड़े भगोने में डालें। अब, गैस ऑन कर मीडियम फ्लेम पर दूध को उबालें। आप दूध में थोड़ा पानी भी डाल दें। -
दूसरा स्टेप: जब दूध उबलने लगे तब उसमें ढाई कप चीनी डालें। दूध उबालते समय इस बात का ध्यान रखें कि गैस की आंच ज़्यादा तेज न हो। उसे मीडियम से स्लो फ्लेम पर ही रखें। -
तीसरा स्टेप: जब दूध धीरे धीरे गाढ़ा होने लगे तब उसे करछी में डालकर चेक करें कि उसक ड्राप फ़ास्ट गिर रहा है या स्लो। अगर ड्राप स्लो गिर रहा है तब गैस की आंच बंद कर दें। और एक बड़ी थाली में ठंडा पानी डालकर उसमें भगोना रख दें ताकि कंडेंस्ड मिल्क ठंडा हो जाए। आप इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं।
-
चौथा स्टेप: जब वह ठंडा हो जाए तो छन्नी लें और एक बड़े बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क को अच्छी तरह से छान लें। जो छन्नी में रह जाए वह मावा है आप उसका इस्तेमाल भी मिठाई या खीर बनाने में कर सकते हैं। बाकी बचे हुए कंडेंस्ड मिल्क कोई क एयर टाइट कंटेनर में रखें और जब भी आपको कुछ मीठा बनाने का मन हो इसका इस्तेमाल करें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.