आकाश चोपड़ा ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी द्वारा महिला क्रिकेटरों पर अतार्तिक टिप्पणी करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अफरीदी को जमकर सुनाया है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट की भी जमकर क्लास लगाई है।
आकाश चोपड़ा ने अफरीदी की लगाई क्लास
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने एक न्यूज पढ़ी जिसमें यह कहा गया है कि शाहिद अफरीदी अपनी महिला क्रिकेटरों को कह रहे हैं कि “हमारे यहां की महिलाएं सिर्फ रोटियां अच्छी बना सकती हैं इन्हें क्रिकेट ना खिलाएं।” इस बयान पर प्रतक्रिया देते हुए चोपड़ा ने कहा कि पहले मुझे लगा कि यह एआई से बनाया गया होगा, झूठा बयान होगा। हालांकि, यह बयान सही है। शाहिद अफरीदी पर तंज कसते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि आपके यहां कि महिलाएं क्रिकेट नहीं खेल सकतीं तो आप कैसे खेल सकते हो। आप इसलिए अच्छा खेल रहे हो क्योंकि खेलते आए हो। ये सही बात है कि आपकी महिला टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, लेकिन यहां सिस्टम में सुधार की जरूरत है। उन्हें मौके और व्यवस्थाओं की जरूरत है ना कि यह कहने की कि महिलाएं रोटियां अच्छा बनाती हैं।
मेरा भाई नहीं है यार तू..
आकाश चोपड़ा ने कहा- “पाकिस्तान की लड़कियां अच्छा क्रिकेट नहीं खेलतीं ये सबको पता है, लेकिन क्यों नहीं खेलतीं इसके लिए बोर्ड से सवाल पूछो। ये मत बताओ कि इनका काम नहीं है ये, इनको तो घर पर रहना चाहिए, इनको तो रोटी बनानी चाहिए, ये तो खाना अच्छा बनाती हैं। उन्होंने आगे बड़ा तंज कसते हुए कहा- “मेरे भाई! नहीं सॉरी, मेरा भाई नहीं है तू यार। अगर ऐसी बात करोगे तो मैं भाई कैसे बोल सकता हूं।” उन्होंने आगे कहा- ”एक बार बराबरी के मौके देकर देखो, हो सकता है लड़कों से बेहतर लड़कियां खेल जाएं। और मैं इसमें बिल्कुल भी हैरान नहीं होऊंगा। लेकिन अगर इसी तरह की सोच मुकम्मल रही आपके मुल्क में तो दुर्भाग्यवश लड़कों का हाल तो आप देख ही रहे हो, लड़कियों को ग्रो करने नहीं दोगे।”
कंगाली में आटा गीला होने जैसे हालात
आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम और महिला क्रिकेट टीम पर लगे फाइन पर भी बात की। महिला क्रिकेट टीम को 50 प्रतिशत का जुर्माना एशिया कप सेमीफाइनल में धीमे ओवर रेट के कारण लगाया गया था। पुरुष टीम के इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में धीमे ओवर रेट के कारण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स काट लिए गए थे। इस पर आकाश चोपड़ा ने कटाक्ष किया और साथ ही यह भी कहा कि मोहसिन नकवी को ट्रॉफी देने की जिद से ही फुर्सत नहीं है। आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा हालातों पर कहा कि इस टीम की कंगाली में आटा गीला होने जैसी हालत हो गई है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल जीते गए मैचों और काटे का पॉइंट्स का उदाहरण दिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.