इसे PMS (प्रीमेंस्ट्रूअल सिंड्रोम) कहा जाता है, लेकिन ये किसी स्वास्थ्य समस्या की तरफ इशारा करती हैं। आइए आपको बताते हैं इस दौरान किन Warning Signs को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
क्या होते हैं PMS के सामान्य लक्षण?
– दरअसल, PMS के लक्षण खासतौर पर पीरियड्स शुरु होने से करीब एक-दो हफ्ते पहले दिखाई दे सकते हैं और पीरियड्स शुरु होने के बाद कम होने लगते हैं। वैसे इसके लक्षण काफी सामान्य है, जैसे कि पेट फूलना, हल्का पेट दर्द, सिरदर्द, ब्रेस्ट पेन या सेंसिटिविटी, थकान, नींद में बदलाव और मूड स्विंग्स शामिल हैं।
– इस दौरान कुछ महिलाओं को मीठा या नमकीन खाने की अधिक इच्छा होती है। यदि इसके लक्षण हर महीने आपको समान नजर आ रहे हैं और पीरियड्स शुरु होने के बाद ठीक हो जाते हैं, तो आपको इनके लिए परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है।
किन Warning Signs को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज?
– अगर आपको पीरियड्स से काफी पहले बहुत ही ज्यादा मूड स्विंग्स होता है, कई बार आपके लिए अपने इमोशंस पर कंट्रोल करना भी काफी मुश्किल होता है और आप रोजमर्रा के कामों को करने में भी परेशानी महसूस हो सकती है, तो इसे PMS मानकर सहना भी ठीक नहीं है।
– यदि आपको बहुत ही तेज या लगातार पेल्विक दर्दएंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉइड या किसी अन्य हेल्थ कंडीशन से संबंधित माना गया है।
– हर महीने में पीरियड्स से पहले बहुत ज्यादा गुस्सा, एंग्जायटी या डिप्रेशन महसूस हो, तो इनके लिए एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
– यदि आपको पीरियड से पहले ब्रेस्ट में कोई गांठ नजर आए, तो बाद में न हो, तो इसे भी नजरअंदाज न करें।
ध्यान दें कि यह लक्षण आपको बार-बार नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर को एक बार जरुर दिखाएं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.