New Zealand Central Contracts: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इसमें मिचेल सेंटनर, विल यंग से लेकर रचिन रवींद्र तक शामिल हैं।
चैपमैन इंडिया सीरीज के लिए उत्हाहित
चैपमैन ने बोर्ड का शुक्रिया अदा किया और गर्व के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करते रहने का इरादा जताया। उन्होंने बोर्ड द्वारा जारी एक बयान में कहा, ”मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट का शुक्रगुजार हूं कि उसने मेरे पूरे करियर में मेरा सपोर्ट किया। आने वाली इंडिया सीरीज के लिए हम सभी खिलाड़ी बहुत उत्हाहित हैं। मैं उस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरे दिल से प्रतिबद्ध हूं।” चैपमैन की डील में बदलाव होने के बाद नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज मैट फिशर की किस्मत चमकी है। उन्होंने अपना पहला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। बोर्ड ने 20 पुरुष क्रिकेटर की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है
न्यूजीलैंड के सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड पुरुष क्रिकेटर: टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, जैक फाउल्केस, मिशेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग, हेनरी निकोल्स, विल ओरूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र।
तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके मैट फिशर
26 वर्षीय फिशर न्यूजीलैंड की ओर के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू चुके हैं। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का सबसे अच्छा वनडे प्रदर्शन करते हुए 40 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने अब तक तीन वनडे, एक टेस्ट और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ हाई परफॉर्मेंस ऑफिसर डेरिल गिब्सन ने कहा कि इस बदलाव से सिस्टम में रोमांचक मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा, ”मैट फिशर के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में आने से नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स में एक और एथलीट को अपनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में लाने के लिए जगह बनती है ताकि वे अपना डेवलपमेंट जारी रख सकें। मैट ने न्यूजीलैंड के लिए मिले मौकों से प्रभावित किया है। उसकी पेस निश्चित रूप से कुछ ऐसी है जिसे हम बेहतर बनाना चाहते हैं।”
फिशर न्यूजीलैंड टीम के लिए क्यों कीमती?
न्यूजीलैंड के सिलेक्शन मैनेजर गेविन लार्सन ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट के शेड्यूल को देखते हुए फिशर को एक और तेज गेंदबाज के रूप में लाने का फैसला किया गया ताकि स्क्वॉड में गहराई आए। लार्सन ने कहा, ”आने वाले समय में काफी क्रिकेट होगा, खासकर इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच हैं। हम जानते हैं कि न्यूजीलैंड को सफलता का सबसे अच्छा मौका देने के लिए हमें अपनी तेज गेंदबाजी में अच्छी गहराई की जरूरत होगी। मैट एक ऐसा खिलाड़ी है जो इतनी तेज रफ्तार से बॉलिंग कर सकता है जो किसी भी टीम के संतुलन के लिए बहुत कीमती है। उसके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में आने से हम बहुत खुश हैं।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.