Duleep Trophy Final LIVE Score: आज दलीप ट्रॉफी 2026 का तीसरा दिन है। कुछ देर में साउथ जोन की पहली पारी शुरू होगी। ईस्ट जोन ने चेन्नई के मैदान पर विशाल स्कोर खड़ा किया।
ऐतिहासिक उपलब्धि से चूके ईशान
ईशान दूसरे दिन ऐतिहासिक उपलब्धि से चूक गए। वह अगर 30 रन और बना लेते तो दलीप ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले तीसरे प्लेयर बन जाते हैं। रमन लांबा ने 1987 और गगन खोडा ने 2001 में यह उपलब्धि हासिल की थी। ईशान 250 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हो गए थे। वह दोबारा बल्लेबाजी करने आए लेकिन 20 रन के बाद त्रिपुराना विजय का शिकार बन गए। त्रिपुराना ने ईशान और मुकेश कुमार (0) को एक ही ओवर में पवेलियन भेजकर ईस्ट जोन की पहली पारी को समेटा। ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में डबल सेंचुरी लगाने वाले केवल दूसरे कप्तान हैं। उनके अलावा यह कारनामा अंशुमान गायकवाड़ ने किया था। अंशुमान ने 1987 में वेस्ट जोन की ओर से नॉर्थ जोन के खिलाफ 216 रनों की पारी खेली थी।
Duleep Trophy Final Live Score in Hindi Day 3
ईस्ट जोन पहली पारी 708/10 (163 ओवर)
ईशान ने की दमदार साझेदारियां
ईशान ने पहले दिन 122 गेंद में शतक पूरा किया जबकि दूसरे शतक के लिए उन्होंने 148 गेंद खेलीं। यह धीमापन किसी बेहतरीन गेंदबाजी या मुश्किल पिच की वजह से नहीं था, बल्कि गेंदबाजों को थकाने और अपनी टीम के स्कोर को विपक्षी टीम की पहुंच से काफी दूर तक ले जाने की सोची-समझी रणनीति थी। उन्हें केवल एक बार असहजता महसूस हुई जब बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सीवी मिलिंद की गेंद उनके पेट पर लगी और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी। ईशान ने शिखर मोहन (85) के संग चौथे विकेट के लिए 94 जबकि कुमार कुशाग्र (101) के साथ पांचवें विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी की। उन्होंने अनुकूल रॉय (45) के साथ छठे विकेट के लिए 140 रन जोड़े। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 44 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 77 रनों का योगदान दिया।
ईस्ट जोन की प्लेइंग XI: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार।
साउथ जोन की प्लेइंग XI: रिकी भुई, एन जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.