पूरे देश ने 4 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया. आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबे नजर आए. एक्ट्रेस मौनी रॉय भी जन्माष्टमी के खास मौके पर मुंबई के इस्कॉन टेंपल पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने इस्कॉन मंदिर में आध्यात्मिक गुरु गौर गोपाल दास से मुलाकात की.
गुरु गौर गोपाल दास से मिलीं मौनी रॉय
मौनी रॉय ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने जन्माष्टमी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फोटोज में मौनी भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं. उन्होंने गुरु गोपाल दास के साथ मुलाकात की भी तस्वीर शेयर की है. मौनी ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘सबसे खुश वे लोग होते हैं जो दूसरों की मदद करते हैं- गौर गोपाल दास. जन्माष्टमी के शुभ दिन प्रभु के साथ विस्तार से बातचीत करने का सौभाग्य मिला.’
उन्होंने आगे लिखा, ‘कुछ बातचीत हमेशा याद रहती हैं… ये बातचीत भी मेरे लिए बेहद खास और सुकून देने वाली थी. इस बातचीत ने मुझे और भी ज्यादा खुश और संतुष्ट महसूस कराया. मैं खुद को बेहद भाग्यशाली और आभारी महसूस कर रही हूं कि ये बातचीत ऐसे दिन हुई, जो पहले से ही कृपा और शक्ति से भरपूर महसूस हो रहा था. हरे कृष्ण.’
व्हाइट साड़ी में मौनी रॉय ने बिखेरा जलवा
जन्माष्टमी के मौके पर मौनी रॉय का एथनिक लुक भी देखने लायक रहा. एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर चौड़ा रेड और सुनहरे जरी का बॉर्डर था. उन्होंने इसके साथ लाल स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया. गोल्डन झुमके, हल्की लाल बिंदी और सटल मेकअप ने उनके लुक को और खूबसूरत बना दिया. वहीं, बालों को स्लीक बन में बांधकर उन्होंने उसमें सफेद गजरा लगाया था. मौनी का ये सिंपल और ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
मौनी रॉय ने फैंस को दीं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
मौनी रॉय ने कुछ और फोटोज और वीडियोज भी शेयर किए हैं. इसके साथ उन्होंने अपने फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने लिखा, ‘राधा नाम बिना कृष्ण नाम, कृष्ण बिना राधा कहां. दो नाम, एक प्रेम. यही है वृंदावन की रीत. आप सभी को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. जय श्री कृष्ण. राधे राधे. सबसे आनंदमय दिन था.’
मौनी रॉय की अपकमिंग मूवीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी पिछली बार ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आई थीं. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में उन्होंने वरुण धवन की ग्लैमरस मां का किरदार निभाया था. मौनी जल्द ही चिरंजीवी की फिल्म ‘विश्वम्भरा’ में नजर आएंगी. ये फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा मौनी के पास द वाइव्ज’ और ‘तीसवीं मंजिल’ जैसी फिल्मे हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.