मारुति सुजुकी आने वाले दिनों में मार्केट में ताबड़तोड़ लॉन्चिंग करने वाली है। ऐसे में अगर आप मारुति सुजुकी की कारों के फैन हैं, तो आने वाले दिन आपके लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं।
1. फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट में मिलेगा बड़ा बदलाव
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर SUV फ्रॉन्क्स का फेसलिफ्ट भारत में 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों में इसके एक्सटीरियर में कई बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें नया Gloss-Black Grille दिया जा सकता है, जिसमें पहले से ज्यादा थिक U-Shaped पैटर्न होगा। इसके अलावा नए बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट भी मिल सकती है। बूस्टरजेट वर्जन में रेड इन्सर्ट्स दिए जाने की उम्मीद है। जबकि, मौजूदा सिल्वर ट्रिम की जगह Gunmetal-Grey फिनिश मिल सकती है। हालांकि, इसका सबसे बड़ा अपडेट Level 2 ADAS हो सकता है। इंजन की बात करें तो मौजूदा 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन कंटिन्यू रहने की उम्मीद है, जो 100 PS की पावर और 146 Nm का टॉर्क देता है। इसमें स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा। इसके अलावा ज्यादा पावरफुल सीरीज-हाइब्रिड वर्जन पर भी कंपनी काम कर रही है।
2. ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट में नया इंटीरियर
ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट को 2026 के आखिर से मार्च 2027 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। एसयूवी के डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसमें ज्यादा बोल्ड ग्रिल, नए बंपर और अपडेटेड LED Projector Headlamps मिल सकते हैं। पीछे कनेक्टेड लाइटिंग को भी अपडेट किया जा सकता है। इसके अलावा नए 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। केबिन में सबसे बड़ा बदलाव 10.1-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन और 10.25-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टप के तौर पर देखने को मिलेगा। हालांकि, इसके 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी पावरट्रेन मौजूदा मॉडल की तरह ही जारी रहने की उम्मीद है।
3. YMC Electric MPV की भी तैयारी
मारुति सुजुकी की नई इलेक्ट्रिक MPV को फिलहाल YMC कोडनेम दिया गया है। इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह Heartect-e Skateboard Platform पर बेस्ड होगी, जिसका इस्तेमाल eVitara में भी किया गया है। प्रोडक्शन मॉडल की लंबाई करीब 4.5 मीटर हो सकती है। फ्लैट फ्लोर के चलते इसके केबिन में अच्छा स्पेस मिलने की उम्मीद है। टेस्ट मॉडल में EV-Specific Closed-Off Front Section, Aerodynamic Alloy Wheels और eVitara से इंस्पायर्ड हेडलैंप्स दिखाई दिए हैं। YMC में eVitara वाले 49 kWh और 61.1 kWh बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी रेंज करीब 543 km तक हो सकती है।
4. 7-सीटर ग्रैंड विटारा की भी होगी एंट्री
मारुति सुजुकी ने 7-सीटर ग्रैंड विटारा को Y17 कोडनेम दिया है। इसे 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह मौजूदा 5-सीटर ग्रैंड विटारा वाले Suzuki Global C Platform पर बेस्ड होगी, लेकिन इसका व्हीलबेस करीब 2,740 mm होगा और रियर ओवरहैंद भी ज्यादा लंबा होगा। तीसरी रो में ज्यादा जगह देने के लिए इसमें ज्यादा अपराइट टेलगेट और बड़े रियर क्वॉर्टर ग्लास दिए जा सकते हैं। एसयूवी को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में लाया जा सकता है। इसमें ग्रैंड विटारा वाला 1.5-लीटर पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिल सकता है। साथ ही कंपनी इसका सीएनजी वर्जन भी ला सकती है।
5. इन्विक्टो फेसलिफ्ट में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
लिस्ट में आखिरी नाम मारुति सुजुकी इन्विक्टो फेसलिफ्ट का है, जिसे 2026 के आखिर से 2027 की शुरुआत के बीच लॉन्च किया जा सकता है। इन्विक्टो, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर बेस्ड है, इसलिए इसके अपडेट टोयोटा MPV में होने वाले बदलावों से जुड़े हो सकते हैं। फेसलिफ्ट में नया NEXA-Style Grille, अपडेटेड बंपर और नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। हालांकि, असली बदलाव केबिन में देखने को मिल सकते हैं। मेकैनिकली इन्विक्टो में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
