फोन बार बार तेजी से गर्म हो जाता है तो Nubia Magnetic Phone Cooler Neo आपके लिए है। यह आपके फोन को कूल रखेगा और दिखने में इसका डिजाइन आइसक्रिम जैसा है। इसमें चमकने वाली RBG लाइट्स लगी हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं इसकी कीमत और खासियत
इतनी है कीमत
कंपनी ने फिलहाल इसे अपने घरेलू बाजार यानी चीन में लॉन्च किया है, जहां इसकी बिक्री 10 सितंबर को JD.com के माध्यम से शुरू होगी। वैसे तो इसकी वास्तविक कीमत 159 युआन ($24, यानी लगभग 2200 रुपये) है, लेकिन फिलहाल इसे 99 युआन ($15, यानी लगभग 1400 रुपये) की डिस्काउंट कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
नूबिया मैग्नेटिक फोन कूलर नियो की खासियत
दरअसल, आइसक्रीम की ब्रांडिंग डिवाइस के डिजाइन से आती है। इसमें एक मैट, ऑफ-व्हाइट चौकोर केस है जिसमें गोल कोने और रंगीन कलर एलिमेंट्स है, जो आइसक्रिम के कलरफुल क्रीम की तरह लगते हैं। इसकी मोटाई 25 एमएम और वजन 90 ग्राम है। साइज में छोटा होने से इसे फोन के पीछे आसानी से चिपकाया जा सकता है।
डिवाइस -18 डिग्री सेल्सियस तक के टेम्परेचर तक पहुंच सकता है
इस डिवाइस के अंदर लगा कूलिंग हार्डवेयर RedMagic Cooler 8 Pro जैसा ही है। इसमें 36×36 मिमी थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग (टीईसी) प्लेट, एक कोल्ड-फोर्ज्ड एल्यूमीनियम हीटसिंक और एक एल्यूमीनियम हीट-स्प्रेडिंग प्लेट का उपयोग किया गया है। कूलर 25W का है। नूबिया का दावा है कि हार्डवेयर -18 डिग्री सेल्सियस तक के टेम्परेचर तक पहुंच सकता है और गेमिंग, फास्ट चार्जिंग या आउटडोर यूज जैसे हैवी कामों के दौरान डिवाइस के टेम्परेचर को 60 डिग्री तक कम कर सकता है।
बिना शोर किए अपना काम करता है यह कूलर
गर्मी को संभालने के लिए, कूलर सात-ब्लेड वाले पंखे का उपयोग करता है जो 6,000 आरपीएम तक घूमता है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह गर्म हवा को ऊपर और नीचे से बाहर निकलता है और जब आप फोन को हॉरिजॉन्टल पॉजीशन में पकड़ते हैं तो यह गर्म हवा को आपके हाथों पर आने से रोकता है। इसकी न्यूनतम सेटिंग पर, पंखा 33dB पर काम करता है, यानी यह शोर नहीं करता और चुपचाप अपना काम करता रहता है।
इसमें चार कूलिंग मोड, चमकने वाली RGB लाइट्स भी
कूलर का उपयोग करने के लिए आपको किसी ऐप की आवश्यकता नहीं है। इसमें चार कूलिंग मोड (साइलेंट, पावरफुल, ओवरक्लॉकिंग और टेम्परेचर कंट्रोल) के बीच स्विच करने के लिए साइड में फिजिकल बटन हैं। यदि आप उस मोड का सिलेक्ट करते हैं तो टेम्परेचर को खुद से मैनेज करने के लिए डिवाइस में एक इन-बिल्ट चिप है। बटन पीछे की ओर एक सर्कुलर RGB लाइट को भी कंट्रोल करते हैं, जिससे आप कुछ बेसिक लाइट इफेक्ट के लिए सेट तकर सकते हैं या लाइट को बंद भी कर सकते हैं।
कूलर में मैग्नेटिक रिंग भी
इसे आपके फोन से जोड़ने के लिए, कूलर एक चुंबकीय रिंग का इस्तेमाल करता है। हालांकि, नूबिया में बॉक्स में क्लैंप अटैचमेंट का एक सेट शामिल है, इसलिए आप इसे अभी भी उन फोनों पर उपयोग कर सकते हैं जिनमें बिल्ट-इन मैग्नेट नहीं हैं। इसमें केस पर एक स्टैंडर्ड 1/4-इंच स्क्रू थ्रेड भी है, जो आपको कूलर को सीधे ट्राईपॉड या लाइवस्ट्रीमिंग रिग पर माउंट करने की सुविधा देता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.