चेन्नई में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन नाबाद हैं। ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन और साउथ जोन की तिलक वर्मा कर रहे हैं। फाइनल 6 से 10 सितंबर तक चेन्नई में खेला जा रहा है। पहले दिन के पहले सेशन में ईस्ट जोन बल्लेबाजी कर रहा है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार। साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.