India vs Pakistan Player of the Match: श्री चरणी ने पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया। भारतीय टीम ने दुबई के मैदान पर धमाकेदार जीत हासिल की।
दुबई में ‘डबल झटके’ ने लगाए चार चांद
उन्होंने चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए और पाकिस्तान को शीर्षक्रम को झकझोरा। चरणी ने छठे ओवर में ‘डबल झटका’ दिया, जिससे भारत की खुश में चार चांद लग गए। उन्होंने इस ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर शवाल ज़ुल्फिकार (14) को एलबीडब्ल्यू किया और छठी गेंद पर गुल फिरोजा (0) का शिकार किया, जिसके बाद पाकिस्तान उबर नहीं पाया। चरणी ने आयशा जफर (2) आठवें ओवर में आउट किया। चरणी के अलावा प्रेमा रावत ने भी तीन शिकार किए। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 9 रन खर्च किए। दीप्ति शर्मा ने दो और शेफाली वर्मा ने एक शिकार किया। पाकिस्तान की एक प्लेयर रनआउट होकर पवेलियन लौटी।
प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर क्या बोलीं चरणी?
22 वर्षीय चरणी ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, ”यह शानदार एहसास है। अपनी टीम की जीत में योगदान देकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बस अपनी ताकत और फील्ड के हिसाब से बॉलिंग करने का प्रयास किया।” अप्रैल 2025 में डेब्यू करने वाली चरणी 50वें विकेट की दहलीज पर पहुंच गई है। वह 28 T20I मैचों में 49 विकेट ले चुकी हैं। चरणी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि यह नॉर्मल है। यह एक दिन होगा। हालांकि, यह खास होगा। मैं अपने देश के लिए और प्रदर्शन करना चाहती हूं।” बता दें कि चरणी आईसीसी की महिला T20I रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज हैं।
‘हमारे लिए बहुत अहम मुकाबला था’
हरमनप्रीत कौर इस बात से बेहद खुश हैं कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती और शानदार जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान ने मैच के बाद कहा, ”यह हमारे लिए बहुत अहम मुकाबला था। हम आक्रामक रवैया अपनाने की बात करते हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। सभी गेंदबाज शानदार रहे। उन्होंने योजनाओं पर अमल किया, पिच को अच्छी तरह पढ़ा और उसी के अनुसार गेंदबाजी की।” पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला और पुरुष एवं महिला क्रिकेट में इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.