Duleep Trophy Final LIVE Score- ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज से चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। टॉस भारतीय समयानुसार 9 बजे होगा।
वैभव सूर्यवंशी, देवदत्त पडिक्कल और तिलक वर्मा पूर्वी क्षेत्र और दक्षिणी क्षेत्र के बीच रविवार से यहां शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी के फाइनल में लाल गेंद क्रिकेट में अपने हाल के प्रदर्शन को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की निगाह लय हासिल करने पर होगी। पडिक्कल को साई सुदर्शन के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम में जो मौका मिला, उसका उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भरपूर फायदा उठाया।
कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने दो टेस्ट मैचों में दो शतक लगाए और उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ की तरफ से खेलते हुए वह इस प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे।
पडिक्कल अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इससे निश्चित रूप से उनकी टीम को 2023 के बाद खिताब वापस जीतने में मदद मिलेगी। इससे वह तीसरे नंबर पर अपना दावा और मजबूत करना चाहेंगे।
ईस्ट जोन स्क्वॉड: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, एमडी कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज़ अहमद, डेनिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जायसवाल
साउथ जोन स्क्वॉड: रिकी भुई, नारायण जगदीशन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमतेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, विध्वथ कवरप्पा, एमडी निधीश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.