SBI SCO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और शैक्षणिक मानदंड
एसबीआई एससीओ भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके अलावा, जिन पदों के लिए आवेदन किया जा रहा है, उनसे संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम निर्धारित कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
आयु सीमा और छूट
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदकों की आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। विभिन्न पदों के अनुसार न्यूनतम आयु सीमा 23, 26, 28 और 35 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 35, 40, 42 और 50 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू/टेलीफॉनिक/वीडियो इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का आयोजित होगा।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
आनेदन कैसे करें?
- एसबीआई के आधिकारिक करियर पोर्टल sbi.bank.in पर जाएं।
- ‘Current Openings’ सेक्शन में जाकर संबंधित SCO नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें और प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉग इन करें।
- शैक्षणिक डिटेल्स और अनुभव से जुड़ी जानकारी दर्ज करें तथा आवश्यक डॉक्यूमेंट (फोटो, सिग्नेचर, रिज्यूमे) अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट संभालकर रख लें।
एसबीआई प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम समय की तकनीकी अड़चनों से बचने के लिए 25 सितंबर से पहले ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.