जयपुर के सीतापुरा इलाके के दो परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल होने के कारण 30 अगस्त को परीक्षा रोकनी पड़ी थी। इसके बाद प्रभावित 2445 अभ्यर्थियों के लिए NBEMS ने दोबारा परीक्षा आयोजित की। जयपुर में नीट पीजी 2026 की री-एग्जाम 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
री-एग्जाम भी हुआ समाप्त
बता दें कि नीट पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के 338 शहरों में बनाए गए 1,111 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 2,65,980 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,63,535 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पूरी की। वहीं, जयपुर के सीतापुरा इलाके के दो परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल होने के कारण 30 अगस्त को परीक्षा रोकनी पड़ी थी। इसके बाद प्रभावित 2445 अभ्यर्थियों के लिए NBEMS ने दोबारा परीक्षा आयोजित की। जयपुर में NEET PG 2026 की री-एग्जाम 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे सफलतापूर्वक आयोजित की गई। अब परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को रिजल्ट और फाइनल आंसर की का इंतजार है।
पहली बार 2025 में जारी हुआ था फाइनल आंसर-की
नीट पीजी उम्मीदवारों को बताते चलें कि इस परीक्षा के लिए आंसर की जारी होने की परंपरा बहुत पुरानी नहीं है। पहली बार नीट पीजी की आंसर की साल 2025 में जारी की गई थी। पिछले साल बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद स्कोरकार्ड के साथ फाइनल आंसर की जारी की थी। नीट पीजी 2025 का रिजल्ट आंसर की और स्कोरकार्ड से कुछ दिन पहले घोषित किया गया था। 2025 में कोई प्रोविजनल आंसर की नहीं थी, क्योंकि एनबीईएमएस ने पिछले साल पहली बार आंसर की जारी की थी। बोर्ड ने उम्मीदवारों के स्कोर कैलकुलेट करने के लिए इस्तेमाल होने वाला नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला भी दिया था।
NEET PG 2026 फाइनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
NBEMS की ओर से फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
1. सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
2.वेबसाइट पर NEET PG 2026 सेक्शन में जाएं।
3. यहां NEET PG 2026 Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
4. फाइनल आंसर की की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
5. PDF डाउनलोड करके उसमें दिए गए उत्तरों को चेक करें।
6. भविष्य के संदर्भ के लिए फाइनल आंसर की की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।
फाइनल आंसर की में क्या होगा?
नीट पीजी 2026 की फाइनल आंसर की में वे उत्तर शामिल होंगे, जिन्हें NBEMS अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाओं के अंतिम मूल्यांकन के लिए मान्य करेगा। यह प्रोविजनल आंसर की से अलग होगी। फाइनल आंसर की में परीक्षा के मूल्यांकन के लिए स्वीकार किए गए अंतिम उत्तर दिए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही वे अपने उत्तरों का अंतिम मूल्यांकन के आधार पर अंदाजा लगा सकेंगे। हालांकि, रिजल्ट में NBEMS द्वारा निर्धारित अंतिम स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस ही मान्य होगा।
रिजल्ट में क्या जानकारी मिलेगी?
NEET PG 2026 का स्कोरकार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें अपनी जरूरी जानकारी चेक कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में आमतौर पर उम्मीदवार का नाम, प्राप्त अंक, पर्सेटाइल, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी दी जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। काउंसलिंग और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के दौरान स्कोरकार्ड की जरूरत पड़ सकती है।
क्या कहता है पिछले साल का ट्रेंड
2025 में, नीट पीजी रिजल्ट परीक्षा के 16 दिन बाद घोषित किया गया था, जबकि आंसर की और स्कोरकार्ड परीक्षा के 26 दिन बाद जारी किए गए थे। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से नीट पीजी 2026 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर पाएंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.