जो खाए अनार वह कभी न हो बीमार! ये कहावत इस फल के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे खाने से आपको स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे मिलेंगे। चलिए आपको अनार के बारे में बताते हैं।
अनार में क्या-क्या पाया जाता है?
अनार में विटामिन C, विटामिन K, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अनार में पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। अनार के दानों में पानी और नेचुरल शुगर भी होती है, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ डाइट में शामिल करने के लिए एक हेल्दी फ्रूट माना जाता है।
अनार खाने के 6 फायदे कौन से हैं?
- खून की कमी को करता है पूरा
डॉक्टर्स के मुताबिक, अनार खाने से आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी। इसमें मौजूद फोलेट और विटामिन्स एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना अनार खाते हैं, तो शरीर में एनर्जी बनी रहती है और खून की कमी नहीं होती।
- दिल के लिए सेहत के लिए अच्छा
अनार में पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना अनार खाते हैं, तो आपका हार्ट हेल्दी रहेगा। रिसर्च के मुताबिक, अनार खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है।
- पेट के लिए भी बढ़िया
अनार पेट के लिए भी बढ़िया फल माना जाता है और इसे पचाने में समस्या नहीं होती। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है या फिर कब्ज की समस्या रहती है, तो अनार खाएं। इसमें फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपके पाचन को बेहतर करेगा।
- इम्यूनिटी को करता है सपोर्ट
इन दिनों बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर, सर्दी-खांसी का कहर बढ़ा है और ऐसे में अनार खाना आपकी इम्यूनिटी के लिए सबसे अच्छा है। अनार में विटामिन सी की मात्रा खूब होती है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होगी और वायरल इंफेक्शन से बचे रहेंगे।
- वेट लॉस में करेगा मदद
अगर आप वजन घटा रहे हैं या फिर कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो अनार जरूर खाएं। अनार बिना कैलोरी वाला फल है, जो वजन कम करने में मददगार होता है। एक अनार (280 ग्राम) में लगभग 144 कैलोरी होती हैं, जिसमें 83% पानी, 3.5 ग्राम फाइबर और सिर्फ 14 ग्राम नेचुरल शुगर होती है। ऐसे में कैलोरी कम और फाइबर-पानी आपके शरीर में ज्यादा पहुंचेगा, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखेगा।
- दिमाग के लिए भी अच्छा
अनार सिर्फ दिल ही नहीं दिमाग के लिए भी अच्छा होता है। एंटीऑक्सिडेंट कंपाउंड होते हैं, जो नर्वस सिस्टम को डैमेज होने से बचाते हैं, जो याददाश्त को मजबूत करता है और दिमाग की नसों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
खाने का सही तरीका क्या है?
डॉक्टर सुभाष गोयल का कहना है कि अगर आपको अनार ठंडा लगता है, तो उसे गुनगुने पानी में 2 मिनट तक डुबोकर रखें। फिर उसे छीलकर दाने खाएं, ऐसा करने से वह नुकसान नहीं करेगा। अनार हमेशा सुबह या फिर दोपहर में खाएं, शाम को खाने से कोई फायदा नहीं मिलेगा बल्कि सर्दी-खांसी हो सकती है। इसकी तासीर ठंडी होती है। अनार का ताजा जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.