अक्सर रात की बनी रोटियां सुबह बच जाती हैं, जिन्हें कोई दोबारा नहीं खाना चाहता। ज्यादातर घरों में इस बासी समझकर फेंक दिया जाता है। लेकिन इन रोटियों को फेंकने के बजाय आप इनसे बेहद स्वादिष्ट और क्रिस्पी ‘रोटी कटलेट’ बना सकते हैं। यह न केवल बचे हुए खाने का बेहतरीन इस्तेमाल है, बल्कि सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहद टेस्टी ऑप्शन भी है। चाय के साथ इन गरमा-गरम कटलेट्स का स्वाद दोगुना हो जाता है। यहां इसकी रेसिपी दी गई है।
सामग्री
- रोटी: 3-4 (बची हुई)
- उबले आलू: 2 (मैश किए हुए)
- सब्जियां: 1 छोटी गाजर (कद्दूकस की हुई), 1/2 बारीक कटा शिमला मिर्च, 1 बारीक कटा प्याज
- हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया: 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- मसाले: 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर (या चाट मसाला), स्वादानुसार नमक
- बाइंडिंग के लिए: 2 चम्मच बेसन या सूजी
- तेल: शैलो फ्राई करने के लिए
बनाने का तरीका
रोटी तैयार करें: बची हुई रोटियों को हाथ से छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और मिक्सी के जार में डालकर हल्का दरदरा पीस लें।
मिश्रण बनाएं: एक बड़े बर्तन में पिसी हुई रोटी, मैश किए आलू, कद्दूकस गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया डालें।
मसाले और बाइंडिंग मिलाएं: अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक और बेसन या सूजी मिलाएं। बेसन कटलेट को अच्छी बाइंडिंग देगा और सेकते समय टूटने नहीं देगा।
डो तैयार करें: सभी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें। अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे, तो इसमें 1-2 चम्मच पानी छिड़क सकते हैं।
कटलेट का आकार दें: हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं। मिश्रण में से थोड़ा-सा हिस्सा लें और उसे अपनी पसंद के अनुसार गोल, टिक्की या ओवल शेप दें।
शैलो फ्राई करें: एक नॉन-स्टिक तवे या पैन में 2-3 चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें। अब कटलेट्स को तवे पर रखें और धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें। फिर इसका आनंद उठाएं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.