महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद भी अगर आपका चेहरे सही तरह से चमक नहीं रहा है तो आपको डिटॉक्स फेस पैक लगाने की जरूरत है। यहां सीखिए शीशे की तरह चमकता चेहरा पाने के लिए कैसे बनाएं फेस पैक।
फेस डिटॉक्स पैक बनाने की सामग्री
-एक चम्मच नीम पाउडर
-एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी
-एक चम्मच एलोवेरा जेल
-जरूरत के मुताबिक गुलाब जल या फिर पानी
कैसे बनाएं फेस पैक
इस फेस पैके को बनाने के लिए नीम पाउडर और मुल्तानी मिट्टी को एक कटोरी में निकालें और पहले सूखे पाउडर को मिक्स करें। जब दोनों अच्छी तरह से मिल जाएं तब इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर अंत में जरूरत के मुताबिक गुलाब जल डालें। गुलाब जल अगर नहीं लगाते हैं तो पानी मिलाएं। एक स्मूद पेस्ट बनने के बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
कैसे इस्तेमाल करें
इन नेचुरल चीजों वाले फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को पानी से साफ कर लें। फिर इसमें इसे चेहरे पर लगाएं। अच्छी तरह से लगाने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट तक लगाए रखें और सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए धीरे से चेहरे को धो लें।
पैक को लगाने से क्या होगा स्किन को फायदा
-इस फेस पैक में नीम पाउडर का इस्तेमाल हुआ है जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।
– ये फेस पैक त्वचा को बहुत ज्यादा सूखा किए बिना तेल को कंट्रोल करता है।
– स्किन पर होने वाली रेडनेस और जलन को शांत करता है।
-गंदगी और अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है।
– त्वचा को मुलायम, फ्रेश और चमकदार बनाता है।
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.