कौन सी बात पर रहेगा फोकस
कमर्चारियों से जुड़े संगठन फिर से पुरानी पेंशन की व्यवस्था को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। मौजूदा समय में कर्मचारियों को एनपीएस आधारित पेंशन या फिर यूनिफाइड पेंशन स्कीम के जरिए पेंशन मिल रही है। इसके अलावा कर्मचारियों की तरफ से पोस्टिंग और ट्रांसफर से जुड़े मुद्दे उठाए जा सकते हैं।
पेंशन बढ़ाने की मांग (8th pay commission pension demands)
कई संगठनों ने 8वें पेंशन आयोग से OPS को बढ़ाने की मांग की है। आखिरी बार निकाली गई सैलरी मौजूदा समय में 50 प्रतिशत पेंशन बनता है। जिसे बढ़ाकर 67 प्रतिशत करने की मांग की जा रही है। उदाहरण के तौर पर अगर देखें तो 7वें पे कमीशन के अनुसार 9000 रुपये कम से कम पेंशन मिलता है। यह उन कर्मचारियों के लिए है जिनका बेसिक पे 18000 रुपये है।
मौजूदा फॉर्मूला क्या है
इस समय पुरानी पेंशन व्यवस्था में बेसिक पे का 50 प्रतिशत या फिर आखिरी 10 महीने के बेसिक पे का औसत, जो ज्यादा हो उसी हिसाब से पेंशन मिलता है।
अगर फिटमेंट फैक्टर इस बार 2.15 रहा तब कितनी बनेगी पेंशन
लेवल 4 के कर्मचारी की मिनिमम पेंशन 27413 रुपये हो जाएगी। लेवल 5 के कर्मचारी की 31390 रुपये, लेवल 6 के कर्मचारी को 38055 रुपये और लेवल 7 के कर्मचारी को 48268 रुपये पेंशन मिलेगी।
अगर फिटमेंट फैक्टर 2.28 रहा तब की स्थिति
लेवल 4 के कर्मचारी को 29070 रुपये की पेंशन मिलेगी। लेवल 5 के कर्मचारी को कम से कम 33288 रुपये और लेवल 6 के कर्मचारी को 40356 रुपये की पेंशन मिलेगी। लेवल 7 का कर्मचारी 8वें वेतन आयोग में 2.28 फिटमेंट फैक्टर्स रहने की स्थिति में 51186 रुपये की पेंशन पाएगा।
फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहने पर
अगर 8वां वेतन आयोग 2.57 फिटमेंट फैक्टर रखता है तब की स्थिति में कम से कम पेंशन 32768 रुपये रहेगा। वहीं, लेवल 5 के कर्मचारी को कम से कम 37522 रुपये की पेंशन मिलेगी। लेवल 6 का कर्मचारी 45489 रुपये और लेवल 7 का कर्मचारी 57697 रुपये की पेंशन पाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.