नयी दिल्ली, पांच अगस्त मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का शेयर अपने निर्गम मूल्य 590 रुपये के मुकाबले 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बुधवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 655 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 11.86 प्रतिशत चढ़कर 660 रुपये पर पहुंच गया।
एनएसई पर इसने 10.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 652 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 85,894.13 करोड़ रुपये रहा। मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को बोली बंद होने तक 4.92 गुना अभिदान मिला था।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 560-590 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.