टीवीएस ने अपने पॉप्युलर स्कूटर्स को महंगा कर दिया है। इन स्कूटर का नाम TVS Jupiter 125, TVS Jupiter 110 और Ntorq है। इनकी कीमतों में 2400 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
टीवीएस जुपिटर 125
टीवीएस जुपिटर 125 की कीमत में वेरिएंट के हिसाब से 875 रुपये से लेकर 2,400 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। कीमत बढ़ने के बाद इसकी शुरुआती कीमत अब 81,100 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है। सबसे ज्यादा 2,400 रुपये की बढ़ोतरी इसके बेस Drum-Alloy वेरिएंट में हुई है, जिसकी कीमत पहले 78,700 रुपये थी और अब बढ़कर 81,100 रुपये हो गई है। इसके अलावा Disc वेरिएंट की कीमत 2,210 रुपये बढ़ी है। इसकी पुरानी कीमत 83,900 रुपये थी, जो अब बढ़कर 86,110 रुपये हो गई है।
DT SXC वेरिएंट भी 2,200 रुपये महंगा हुआ है। पहले इसकी कीमत 86,750 रुपये थी, जबकि अब ग्राहक को इसके लिए 88,950 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, सबसे कम बढ़ोतरी SmartXonnect वेरिएंट में हुई है। इसकी कीमत 875 रुपये बढ़कर 89,935 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 89,060 रुपये में उपलब्ध था। कीमत बढ़ाने के अलावा कंपनी ने स्कूटर में किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है।
टीवीएस जुपिटर 110
जुपिटर 110 के सभी वेरिएंट की कीमतें बढ़ाई गई हैं। इस बार कीमतों में 575 रुपये से लेकर 1,950 रुपये तक का इजाफा हुआ है। कीमतों में सबसे कम बढ़ोतरी बेस Drum वेरिएंट में हुई है, जबकि सबसे ज्यादा 1,950 रुपये की बढ़ोतरी टॉप-स्पेक Special Edition में की गई है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम (दिल्ली) हैं। कीमतों में बदलाव के बाद जुपिटर 110 Drum वेरिएंट की कीमत 575 रुपये बढ़कर 73,975 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 73,400 रुपये में मिलता था। Drum Alloy वेरिएंट की कीमत में 1,475 रुपये का इजाफा हुआ है और अब यह 79,475 रुपये में उपलब्ध है। इसकी पुरानी कीमत 78,000 रुपये थी।
इसके अलावा Drum SXC वेरिएंट की कीमत 1,675 रुपये बढ़कर 83,775 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 82,100 रुपये थी। Disc SXC वेरिएंट में भी 1,675 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और इसकी कीमत अब 86,375 रुपये है। पहले यह 84,750 रुपये में उपलब्ध था। वहीं, सबसे ज्यादा 1,950 रुपये की बढ़ोतरी Special Edition में हुई है। इसकी कीमत 86,900 रुपये से बढ़कर अब 88,850 रुपये हो गई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.