- कॉपी लिंक
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने शनिवार को वडगांव मावल कोर्ट में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने दावा किया है कि केतन की मौत हादसा नहीं थी, बल्कि उसकी हत्या की साजिश रची गई थी। साजिश में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी शामिल थे। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। चेतन के दोस्त रितेश को भी आरोपी बनाया गया है।
चार्जशीट में आरोपियों के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस को ऑनलाइन सर्च करने का भी जिक्र है। चार्जशीट में व्हाट्सऐप चैट, तस्वीरें, मोबाइल फोन डेटा,कॉल डिटेल रिकॉर्ड, गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं। पुलिस ने मामले में करीब 80 से 85 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं।

नवंबर 2025 में सिया और केतन अग्रवाल की सगाई हुई थी।
18 जून को केतन का शव मिला
सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था। बताया गया था कि चट्टान के पास फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो किले के टिकट काउंटर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक हुडी पहने संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो केतन और सिया का पीछा कर रहा था। जांच में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई, जो सिया का प्रेमी बताया गया है।सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है।

सर्च ऑपरेशन के बाद केतन का शव खाई में मिला था।
चार्जशीट में पुलिस ने ये आरोप लगाए
- पुलिस की जांच में सामने आया कि चेतन ने अपनी लोकेशन छिपाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक उसने अपना मोबाइल फोन जानबूझकर अपने दफ्तर में छोड़ दिया था। ताकि मोबाइल लोकेशन वारदात वाली जगह पर न मिले।
- पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की तो सिया और चेतन के बीच हुई हजारों कॉल्स और लंबी बातचीत सामने आई। इस डिजिटल सबूत नेनपुलिस की जांच में अहम भूमिका निभाई।
- चार्जशीट में सिया की ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री को भी अहम सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। पुलिस के मुताबिक सिया इंटरनेट पर अपराध और हादसों से जुड़ी जानकारियां तलाश रही थी। उसने लोहागढ़ में साल 2025 में हुई एक घटना के बारे में भी सर्च किया था, जिसमें एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हुई थी।
- चार्जशीट में रितेश हांगे को भी आरोपी बनाया गया है। वह चेतन का दोस्त है। रितेश हांगे का बेंगलुरु में एक दोस्त है, जिसके जरिए सुपारी देकर हत्या कराने की कोशिश की गई थी। हालांकि, यह प्लान अमल में नहीं आ सका। पुलिस ने अब बेंगलुरु में रहने वाले रितेश के इस दोस्त को मामले में गवाह बनाया है।
- चार्जशीट के अनुसार, 18 जून से पहले 14 जून को भी सिया केतन को लोहागढ़ किले लेकर गई थी। पुलिस के मुताबिक उस दौरान केतन को चट्टान से नीचे धक्का दिया गया था। हालांकि, केतन का हाथ एक झाड़ी पर टिक गया और वह नीचे गिरने से बच गया।
तीन सुराग; सिया का झूठ, CCTV फुटेज, 2004 बार कॉल

————————————–
ये खबर भी पढ़ें:
सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा:मोबाइल हिस्ट्री से पता चला; यह भी जाना- क्या कस्टडी में महिला से मारपीट होती है

पुणे की वडगांव कोर्ट ने 3 जुलाई को सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी।
पुलिस के मुताबिक सिया ने इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह पूरी जानकारी सिया के दोनों मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
