- कॉपी लिंक
मराठी सिनेमा की एक्ट्रेस और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा मांजरेकर ने अपनी कैंसर की बीमारी का खुलासा किया है। 58 साल की मेधा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा और इमोशनल नोट शेयर कर बताया कि उनका कैंसर का इलाज चल रहा है।
इस मुश्किल सफर के दौरान उनके पति महेश मांजरेकर, परिवार और दोस्तों ने उनका पूरा साथ दिया। मेधा ने अस्पताल की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इलाज के दौरान हुए शारीरिक और मानसिक बदलावों के बारे में खुलकर बात की है।

इलाज के दौरान भूख खत्म हो गई थी मेधा मांजरेकर ने बताया कि इलाज की वजह से एक समय ऐसा आया जब उनकी भूख पूरी तरह खत्म हो गई थी। ऐसे समय में उनकी बहन, भाभी और दोस्तों ने उनका पूरा ध्यान रखा। वे उनकी पसंद का खाना जैसे ढोकला, इडली, गुलपापड़ी और पानी-पूरी लेकर आते थे।
मेधा ने लिखा कि एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने क्रैनबेरी जूस को शैंपेन के ग्लास में पीना शुरू किया। परोसने के तरीके में इस छोटे से बदलाव ने उनके देखने का नजरिया बदल दिया और उनमें सकारात्मकता आई। दोस्तों ने मुश्किल दिनों में उन्हें कभी अकेला नहीं रहने दिया।

महेश मांजरेकर और उनकी पत्नी मेधा मांजरेकर।
पति महेश मांजरेकर और करीबियों को कहा शुक्रिया अपनी पोस्ट में मेधा ने पति महेश मांजरेकर के लिए लिखा कि बस साथ रहने के लिए शुक्रिया, कुछ सफर अकेले तय नहीं किए जा सकते। उन्होंने बताया कि उनकी बीमारी का पता चलने के बाद उनके करीबी दोस्त दूसरे महाद्वीपों (कॉन्टिनेंट्स) से भी उनसे मिलने और समय बिताने के लिए भारत आए।
उनके साथ रहकर दोस्तों ने प्रार्थना की और उनका ध्यान बीमारी से भटकाने में मदद की। मेधा की इस पोस्ट पर स्वप्निल जोशी और नीना कुलकर्णी जैसी मराठी फिल्मी हस्तियों ने कमेंट करके उनका हौसला बढ़ाया है और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है।

2021 में महेश मांजरेकर को भी हुआ था कैंसर मांजरेकर परिवार के लिए कैंसर की यह दूसरी बड़ी लड़ाई है। इससे पहले साल 2021 में खुद महेश मांजरेकर को हाई-ग्रेड यूरिनरी ब्लैडर कैंसर हुआ था। उस समय मुंबई के एक अस्पताल में उनकी बड़ी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वे पूरी तरह ठीक हो गए थे।
महेश के इलाज के समय मेधा ने पूरे परिवार को भावनात्मक रूप से संभाला था और मजबूती दी थी। अब जब मेधा खुद इस बीमारी से जूझ रही हैं, तो महेश और पूरा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

दबंग 3 में सलमान के साथ मेधा और महेश की बेटी सई मांजरेकर।
दबंग 3 से बेटी सई ने किया था बॉलीवुड डेब्यू मेधा और महेश मांजरेकर की शादी साल 1995 में हुई थी। साल 2001 में उनकी बेटी सई मांजरेकर का जन्म हुआ। माता-पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सई ने साल 2019 में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इस फिल्म में मेधा मांजरेकर ने भी जानकी का किरदार निभाया था। मेधा को ‘नटसम्राट’ (2016), ‘काकस्पर्श’ (2012) और ‘दे धक्का’ (2008) जैसी शानदार मराठी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार मराठी फिल्म ‘एक राधा एक मीरा’ में देखा गया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
