लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने IPL इतिहास का सबसे अच्छा पावरप्ले स्कोर बनाया है। LSG ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 ओवर में एक विकेट खोकर 90 रन बनाए। यहां तक कि इसमें से दो ओवर जसप्रीत बुमराह के थे।
IPL 2026 News in Hindi – आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
LSG के लिए सबसे ज़्यादा पावरप्ले टोटल
90/1 बनाम MI, वानखेड़े, 2026*
80/1 बनाम CSK, चेन्नई, 2023
77/1 बनाम SRH, हैदराबाद, 2025
74/2 बनाम PBKS, मोहाली, 2023
72/0 बनाम GT, अहमदाबाद, 2023
मुंबई इंडियंस के साथ पहली बार है कि एक ही सीजन में दो बार उनकी गेंदबाजी को पावरप्ले में 90 या इससे ज्यादा रन पड़े हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 92 रन बिना विकेट खोए इसी सीजन वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए थे, जबकि अब 90 रन एलएसजी ने बना डाले। 2024 और 2015 में एक-एक बार टीम ने पावरप्ले में 90 या इससे ज्यादा रन खाए थे। 92 रन 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने और 90 रन सीएसके ने 2015 में बनाए हुए हैं।
पावरप्ले में 20 गेंदों में में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन मिचेल मार्श ने बनाए, जिनका स्ट्राइक रेट पावरप्ले तक 175 का था। वहीं, निकोलस पूरन पहली बार अपने तूफानी अंदाज में आईपीएल 2026 में नजर आए। उन्होंने महज 12 गेंदों में एक चौके और 5 छक्कों की मदद से 39 रन बना डाले। उनका स्ट्राइक रेट 325 का था। एलएसजी के लिए डेब्यू करने वाले जोश इंग्लिस 5 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए थे।
इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस के बॉलिंग लाइनअप में थे। उनसे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2 ओवर निकलवाए, लेकिन इन दो ओवरों में 31 रन जसप्रीत बुमराह ने लुटा दिए। अल्लाह गजनफर ने 2 ओवर में 28 रन लुटा दिए। हालांकि, उनको एक सफलता मिली, जबकि 11 रन दीपक चाहर ने पहले ओवर में दिए थे। विल जैक्स को एक ओवर में 20 रन पड़े थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.