शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा है कि उसका वर्तमान बहुत अच्छा है और उसका भविष्य भी बहुत अच्छा होगा। वैभव ने हाल में भारत के लिए डेब्यू किया था।
वैभव सूर्यवंशी का भविष्य भी बहुत अच्छा होगा
शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में उनका निडर होकर शॉट लगाना और शानदार प्रदर्शन करना अद्भुत है। एएनआई से बात करते हुए धवन ने वैभव सूर्यवंशी की प्रभावशाली बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा कि 15 साल के खिलाड़ी के लिए आईपीएल में अच्छा करना और इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। धवन ने सूर्यवंशी का समर्थन करते हुए कहा कि उनका वर्तमान उज्ज्वल है और भविष्य इससे भी बेहतर होगा।”
शिखर धवन ने कहा, ”वह शानदार बल्लेबाजी कर रहा है और 15-16 की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना अपने आप में बड़ी चीज है। जब वह आईपीएल में भी खेल रहा था, लेकिन जिस तरह से वह चौके और छक्के मारता है, वो शानदार है। स्किल होना एक बात है, लेकिन उसके लिए जिगरा होना, और वह भी 15 साल की उम्र में, बहुत बड़ी बात है और मुझे यकीन है कि उसका वर्तमान भी बहुत अच्छा है और उसका भविष्य भी बहुत अच्छा होगा।”
वैभव सूर्यवंशी ने टी20 इंटरनेशनल में दमदार प्रदर्शन किया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में 151 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने भारत के लिए पहला मैच खेला था। वह इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने थे। वहीं आईपीएल 2026 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और ऑरेन्ज कैप जीता। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 776 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए।
वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट की तैयारी में जुट गए हैं। पिछले महीने जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद से ही, यह युवा बैटिंग सेंसेशन नागपुर के पास तलेगांव में राजस्थान रॉयल्स अकादमी में अपने रेड-बॉल गेम को बेहतर बनाने में लगा हुआ है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.