भारत की मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है जहां वह मेजबान के खिलाफ 7 मैचों की टी20 सीरीज खेलने पहुंची है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 5 अगस्त को खेला गया था, जिसे इंग्लैंड मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम 29 रनों से जीतने में कामयाब रही। वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम की शानदार वापसी देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने डर्बी के ग्राउंड पर खेले गए मैच को 6 रनों के अंतर से अपने नाम करने के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। दूसरे टी20 मैच में इंडियन मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 153 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम 147 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी।
अंतिम ओवर्स में भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम ने पलटा मुकाबला
दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम ने 154 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे। इसके बाद भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में वापसी कराने में अहम भूमिका अदा की। इस मैच के आखिरी ओवर में इंग्लैंड मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम को जीत के लिए 12 रन बनाने थे लेकिन वह 5 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान माजिद मगरे ने अहम भूमिका निभाई जिसमें उन्होंने अपने तीन ओवर्स में 19 रन देने के साथ एक विकेट हासिल किया। वहीं इसके अलावा विवेक कुमार, जयेश परमार और साई आकाश भी एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
साई आकाश और भारत सुदर्शन ने बल्लेबाजी में निभाई अहम भूमिका
इंग्लैंड मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में इंडियन मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम की तरफ से बल्लेबाजी में साई आकाश और भारत सुदर्शन इलांगोवन ने अहम भूमिका अदा की। साई आकाश ने जहां ओपनिंग में 45 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्कों की मदद से 65 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे भारत सुदर्शन ने 16 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 27 रनों की पारी खेलने के साथ टीम का स्कोर 153 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अब दोनों टीमों के बीच में इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 9 अगस्त को लेस्टर के ग्राउंड पर खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलियन अवॉर्ड्स में दिखा ट्रैविस हेड का जलवा, लगातार दूसरी बार जीता एलन बॉर्डर मेडल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.