चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने हाल ही में भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया हेड कोच चुना. अब उनकी मौजूदगी में टीम 38 वर्षीय गेंदबाज को बॉलिंग कोच बनाने का विचार कर रही है. यह कोई और नहीं बल्कि टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (Mohit Sharma) हैं, जो 2025 तक खुद आईपीएल में खेले हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में मोहित शर्मा के बॉलिंग कोच बनने के बारे में बताया गया. रिपोर्ट में सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन के हवाले से कहा गया, “मोहित नए बॉलिंग कोच के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को ज्वाइन करेंगे. हेड कोच जहीर खान ने उनके नाम की सलाह दी थी. मोहित हमारे साथ खिलाड़ी के रूप में शानदार रहे और उम्मीद है कि कोच के रूप में भी शानदार काम करेंगे.”
जहीर खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
विश्वनाथन ने आगे कहा, “आने वाले हफ्तों में कोचिंग स्टाफ का अगला सेट भी जहीर खान की सलाह पर ही लिया जाएगा.”
मोहित ने पिछले साल लिया था संन्यास
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने के बाद साल के अंतिम महीने यानी दिसंबर में मोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया था. वह आईपीएल में 4 टीमों के लिए खेले, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स भी शामिल है. इसके अलावा बाकी 3 टीमें- गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स हैं.
मोहित शर्मा का आईपीएल करियर
मोहित ने अपने आईपीएल करियर में 120 मुकाबले खेले. इन मैचों की 119 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 26.21 की औसत से 134 विकेट चटकाए, जिसमें बेस्ट फिगर 5/10 का रहा. इस दौरान उन्होंने 8.77 की इकॉनमी से रन खर्चे. मोहित को विकेट टेकर यानी विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में देखा जाता था. अपनी स्लोअर गेंदों से उन्होंने दिग्गज से दिग्गज बल्लेबाजों को चकमा दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कोच के रूप में वह चेन्नई के लिए क्या करते हैं.
यह भी पढ़ें: टूट गए सारे रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में लिखा नया इतिहास
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.