कॉमर्शियल सिलेंडर दो बार हुआ सस्ता (Commercial LPG Price today)
एक अगस्त को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 209 रुपये तक कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट घटा दिए थे। यह कटौती लगातार दूसरे महीने हुई थी। इससे पहले जुलाई में भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम किए गए थे। तब 179 रुपये तक रेट घटाया गया था। हालांकि, उस समय भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। बता दें, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम इस साल जितना बढ़ा है उसकी तुलना में पिछले दो महीने में काफी कम कटौती हुई है।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को सरकार ने दिया आदेश
इसी महीने ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को सरकार की तरफ से एलपीजी प्रोडक्शन का टारगेट सेट कर दिया गया। इससे पहले केंद्र सरकार ने युद्ध शुरू होने के कुछ दिन के बाद ही घरेलू कंपनियों को एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया था। बता दें, युद्ध के शुरू होने से पहले भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कतर सहित अन्य अरब देशों से आयात करता था। लेकिन युद्ध के शुरू होने के बाद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से बंद है। जिसकी वजह से एलपीजी आयात ठप्प हो गया। भारत के सामने यह बड़ा संकट था। फिलहाल भारत ने घरेलू प्रोडक्शन के साथ-साथ अन्य देशों जिसमें अमेरिका भी शामिल है वहां से एलपीजी आयात कर रहा है।
घरेलू सिलेंडर का क्या है रेट (Domestic LPG Price Today)
मुंबई में आज 941.50 रुपये घरेलू सिलेंडर के दाम हैं। कोलकाता में 968 रुपये, चेन्नई में 957.50 रुपये, गुरुग्राम में 950.50 रुपये, नोएडा 939.50 रुपये, भुवनेश्वर 968 रुपये रेट चल रहा है। चंडीगढ़ में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 951.50 रुपये, हैदराबाद 994 रुपये, जयपुर 979.50 रुपये, पटना 1031.50 रुपये के स्तर पर है।
कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट
कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 2872.50 रुपये, मुंबई में 2691.50 रुपये, चेन्नई में 2906 रुपये, गुरुग्राम 2755 रुपये, नोएडा 2738 रुपये, भुवनेश्वर में 2908 रुपयें में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर मिल रहा है। बता दें, हालिया कटौती के बाद भी पटना में 3018 रुपये के स्तर पर एलपीजी सिलेंडर का रेट है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.