अपराजिता के फूलों की चाय आपने खूब पी होगी लेकिन क्या कभी फेस मास्क बनाकर लगाया है। इससे बना फेस मास्क लगाने से स्किन को कई तरह के फायदे होते हैं, चलिए आपको बताते हैं।
अपराजिता में छिपा है खूबसूरती का राज
ब्यूटी और हेयर केयर से जुड़ी जानकारी देने वाली इंफ्लूएंसर रुचिता घग ने अपराजिता के फूल का राज बताया है। बता दें, अपराजिता के फूल में एंथोसायनिन, फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल्स जैसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं। ये त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने, त्वचा को शांत रखने और उसकी नेचुरल चमक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
फेस मास्क के 5 फायदे क्या हैं?
1. स्किन की जलन को करें शांत
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है और अक्सर जलन की समस्या रहती है, तो अपराजिका फ्लॉवर फेस मास्क इसे शांत करने में मदद करेगा। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी एजेंट्स होते हैं, जो त्वचा की रेडनेस को कम करते हैं और जलन को भी।
2. त्वचा पर बनी रहेगी नमी
अपराजिता के फूलों में मौजूद तत्व आपकी स्किन को नमी देते हुए हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे। आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी, तो खिली-खिली और साफ दिखेगी।
3. कोलेजन भी करता है बूस्ट
पब मेड सेंट्रल के अनुसार कोलेजन त्वचा की फ्लेक्सिब्लिटी को बनाए रखने में मदद करता है। अपराजिता के फूलों में ऐसे टॉक्सिन्स होते हैं, जो त्वचा में मौजूद कोलेजन को बूस्ट करते हैं और रंगत निखारने में मदद करते हैं।
4. स्किन बैरियर को करें प्रोटेक्ट
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार अपराजिता के फूल में हर्बल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन बैरियर को सुरक्षित रखते हैं। इससे आपकी स्किन जल्दी डैमेज नहीं होती और फटी-फटी नहीं दिखती।
5. टैनिंग से मिलेगा छुटकारा
अगर आप आपराजिता को फूलों से बना फेस मास्क लगाते हैं, टैनिंग-कालेपन से छुटकारा मिलेगा। इस फेस मास्क को लगाने से कालापन दूर होगा और त्वचा साफ हो जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो इसका मास्क लगाएं।
फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका
अपराजिता के फूल को पीस लें या उसे क्रश कर लें। अब इसमें थोड़ी सी दही और थोड़ा शहद मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर करीब 15 मिनट तक लगाकर रखें और साफ पानी से धो लें। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगा लें। अगर आप इसकी चाय पीते हैं, तो एक कप पानी में 5 से 7 अपराजिता के फूल डालकर उसमें 5 मिनट तक उबालें। फिर इसमें नींबू का रस निचोड़कर पिएं।
नोट- अपराजिता के फूलों से बना फेस मास्क वैसे तो नेचुरल होता है लेकिन अगर आपको किसी तरह से स्किन एलर्जी है या अन्य समस्या है तो लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.