साबूदाना की खीर-खिचड़ी आपने खूब खाई होगी लेकिन क्या कभी वड़ा ट्राई किया है। आज हम आपको साबूदाना वड़ा की सिंपल रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप किसी व्रत में भी खा सकते हैं।
परफेक्ट साबूदाना वड़ा बनाने की सामग्री-
साबूदाना (मीडियम साइज): 1 कप / 180–200 ग्राम
आलू: 3 मीडियम / 300 ग्राम, उबले और मैश किए हुए
मूंगफली: ½ कप / 75 ग्राम, भुनी हुई और दरदरी कुटी हुई
देसी घी: 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च: 4–5, बारीक कटी हुई
अदरक: 1 टीस्पून, कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया: 2 टेबलस्पून, बारीक कटा हुआ
जीरा: 1 टीस्पून
सेंधा नमक या साधारण नमक: 1 टीस्पून या स्वादानुसार
चीनी: 1 टीस्पून (वैकल्पिक, लेकिन स्वाद को बेहतर बनाती है)
नींबू का रस: ½ नींबू
काली मिर्च: 1 टीस्पून
चावल का आटा या अरारोट: 1–2 टेबलस्पून, केवल जरूरत पड़ने पर
तलने के लिए तेल
साबूदाना वड़ा बनाने की विधि-
1. सबसे पहले आपको 1 कप साबूदाना लेना है और उसे सिर्फ दो बार धोकर पानी छान लेना है। फिर किसी कटोरे में रखे और सिर्फ 2 चम्मच पानी डालकर करीब 1 घंटे या फिर रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
2. आपको किसी पैन या फिर कड़ाही में मूंगफली को घी में भून लेना है। इसे आपको दरदरा पीसना है। मिक्सी में ज्यादा महीन हो जाएगी, तो आप सिलबट्टे में पीस सकते हैं।
3. अब आपको उबले हुए आलू मैशे किए हुए लेने हैं। इसमें आपको नमक, चीनी, जीरा पाउडर, कसी अदरक, पीसी काली मिर्च और साथ में भिगोया हुआ साबूदाना डाल देना है। अब इसे आटा गूंथने के स्टाइल में गूंथ लें और आलू बिल्कुल मैश हो जाना चाहिए।
4. जब आपका आलू-साबूदाना वाला मिक्सचर तैयार हो जाए, तब इसमें दरदरी पीसी हुई मूंगफली डाल दीजिए। फिर से सबकुछ मिक्स करें और 5 मिनट के लिए इसे रेस्ट करने दें।
5. अब हाथों पर हल्का सा घी लगाते हुए मीडियम साइज में वड़े बनाएं। बहुत ज्यादा मोटा या पतला वड़ा न बनाएं। एकसाथ सभी वड़े बनाकर रख लें और कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें।
6. बस फिर वड़ों तो तेल में डालकर तल लीजिए और क्रिस्पी वड़े तैयार कर लीजिए। जब आप साबूदाना को देर तके भिगोकर रखेंगे तो ये तेल कम सोखेंगे।
7. इसके साथ आप कद्दूकस किया हुआ खीरा लीजिए और उसमें दही मिलाएं। साथ में नमक, चीनी, जीरा पाउडर, हरी धनिया और मिर्ची मिलाकर मिक्स करें। वड़े के साथ आपकी चटनी भी रेडी हो जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.