यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) 2026 में 29 अगस्त को डब्लिन गार्डियंस और ग्लासगो कॉस्मिक के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आर अश्विन की कप्तानी वाली डब्लिन की टीम को 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। यह इस टूर्नामेंट में डब्लिन के लिए लगातार दूसरी हार है। पॉइंट्स टेबल में अभी तक उनकी टीम का खाता नहीं खुला है। इससे पहले डब्लिन की टीम को बेलफास्ट वॉल्व्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
जेसन रॉय ने ग्लास्गो के लिए बनाए सबसे ज्यादा 60 रन
मुकाबले की बात करें तो ग्लास्गो कॉस्मिक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। टीम की तरफ से जेसन रॉय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 37 बॉल पर 8 चौके और एक छक्का की मदद से 60 रन बनाए। उनके अलावा रिची बैरिंगटन ने भी 27 गेंदों पर 51 रन की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। अंत में मैथ्यू क्रॉस ने 16 बॉल पर 25 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी की बात करें तो मैथ्यू होलार्ड ने 4 ओवर में 29 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए।
बेकार गई हैरी टेक्टर की अर्धशतकीय पारी
टारगेट का पीछा करने उतरी डब्लिन की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। मुहम्मद वसीम पहले ही ओवर में बिना खाता पवेलियन लौट गए। दूसरे सलामी बल्लेबाज जेम्स विंस ने 13 रन का योगदान दिया। हैरी टेक्टर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 75 रन की पारी खेली। 45 बॉल की इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। संजय कृष्णमूर्ति ने 20 और मैथ्यू होलार्ड ने 14 रन बनाए। अंत में डब्लिन की पूरी टीम 19.3 ओवर में 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ग्लास्गो के लिए लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 21 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए।
आर अश्विन के लिए एक साधारण दिन
डब्लिन के कप्तान आर अश्विन के प्रदर्शन की बात करें तो गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट जरूर हासिल किया, लेकिन इस दौरान वह काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 43 रन लुटा दिए। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो वहां वो अपना खाता भी नहीं खोल सके और डक पर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें
नामीबिया से मात खाने के बाद साउथ अफ्रीका की धमाकेदार वापसी, ब्रेविस ने तूफानी पारी खेलकर दिलाई जीत
श्रीलंका दौरा खत्म होते ही BCCI एक्शन में, फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.