पहले दिन ही भर गया आईपीओ (ESDS Software Solution IPO updates)
ग्रे मार्केट से मिल रहे रिस्पॉन्स का ही असर है कि पहले दिन ही आईपीओ पूरी तरह से भर गया। अब तक इस आईपीओ को 2.21 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को अबतक 2.84 गुना, क्यूआईबी में 0.01 गुना और एनआईआई कैटगरी में 3.70 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
क्या है प्राइस बैंड (ESDS Software Solution IPO price band)
ESDS Software Solution IPO का प्राइस बैंड का प्राइस बैंड 408 रुपये से 429 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का लॉट साइज 34 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14586 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, आईपीओ 28 अगस्त को खुला था। निवेशकों के पास 1 सितंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा।
यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 27 अगस्त को खुल गया था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 216 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
720 करोड़ रुपये का साइज
ESDS Software Solution IPO का साइज 720 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1.68 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। बता दें, DAM Capital Advisors Ltd को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, MUFG Intime India को रजिस्ट्रार बनाया गया है।
इस आईपीओ से जुटाए 576 करोड़ रुपये से कंपनी इक्विपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रयोग करेगी। बाकि पैसों का उपयोग जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा।
मौजूदा निवेशक नहीं बेच रहे हैं शेयर
इस इश्यू में मौजूदा निवेशक शेयर नहीं बेच रहे हैं। प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के पास 46.06 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, पोस्ट आईपीओ के बाद 39.47 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 53.04 प्रतिशत से बढ़कर 60.53 प्रतिशत हो जाएगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.