नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में आए दिन नए ड्रामे और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार अब एक अलग ही मोड़ ले चुकी है। हाल ही में हुए एक टास्क के दौरान घर का माहौल उस वक्त काफी तनावपूर्ण हो गया, जब गैंगलीडर चुनने की बारी आई।
शिवांगी और आकांक्षा बनीं गैंगलीडर, श्रेया को मिला झटका
गैंगलीडर के चुनाव के दौरान शिवांगी जोशी और आकांक्षा चमोला को घर के सदस्यों का भरपूर सपोर्ट मिला। हालांकि, जब श्रेया कालरा का नाम सामने आया, तो उन्हें तगड़ा झटका लगा। घर के किसी भी सदस्य ने श्रेया के समर्थन में हाथ नहीं उठाया। हद तो तब हो गई जब राम कपूर ने भी श्रेया को सपोर्ट करने से साफ इनकार कर दिया।
राम कपूर पर भड़कीं श्रेया कालरा
राम कपूर के इस रुख से श्रेया कालरा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खुद को तीन बार सुरक्षित किए जाने का हवाला देते हुए श्रेया ने राम कपूर को सरेआम खरी-खोट सुनाई। उन्होंने कहा, अरे आप तो सपोर्ट कर दो, आपको तो तीन बार मैंने सुरक्षित किया है। इसके बावजूद जब राम कपूर नहीं माने, तो श्रेया का गुस्सा फूट पड़ा।
शिल्पा शिंदे के सामने निकाली भड़ास
टास्क के बाद श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे के सामने राम कपूर को लेकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवांगी जोशी के टास्क के दौरान राम कपूर काफी नजदीक आ गए थे, जिसके बाद हर्षद चोपड़ा को उन्हें वहां से हटाना पड़ा। श्रेया ने राम कपूर की हरकतों पर नाराजगी जताते हुए सख्त लहजे में पर्सनल बाउंड्री बनाए रखने की चेतावनी दी।
ऐसे सीनियर्स पर थू है – श्रेया का तीखा हमला
श्रेया यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने राम कपूर के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा, तुम्हारे लिए तीन टास्क जीते, लेकिन एक हाथ नहीं उठा आपका। ये मैं इज्जत करूं सीनियॉरिटी की? थू है ऐसे सीनियर्स पर। उन्होंने साफ किया कि अगर शो की होस्ट फराह खान भी इस भाषा पर सवाल उठाएंगी, तो वह अपनी बात पर कायम रहेंगी।सपोर्ट न मिलने के बाद उठे इस बड़े बवाल के बाद अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच का यह विवाद क्या नया मोड़ लेता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.