टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा समाप्त हो गया है। हालांकि ये काफी खराब रहा। पहले टी20 सीरीज में भारतीय टीम का सूपड़ा साफ हुआ और फिर टीम वनडे सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले टीम इंडिया आयरलैंड से भी सीरीज हार चुकी है। वनडे सीरीज में मिली हार के बाद शुभमन गिल ने नाराजगी भी जाहिर की है। अब अगर आगे की बात की जाए तो टीम इंडिया जल्द ही जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने वाली है। सीरीज शुरू होने में कुछ ही वक्त बचा है, ऐसे में आपको इसका शेड्यूल नोट कर लेना चाहिए, ताकि कोई मैच छूटे ना।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान में उतरेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलेगी। इसमें टीम और कप्तान बदला हुआ नजर आएगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ चूंकि टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होनी है, इसलिए वहां कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के पास रहेगी, जो अभी तक अपनी कप्तानी में एक भी मैच अभी तक नहीं जीत पाए हैं। सीरीज का में तीन मैच खेले जाने हैं। इस बीच अब शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा नजर नहीं आएंगे। उनके खेल के लिए अभी आपको इंतजार करना होगा। हालांकि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज जल्द ही फिर से मैदान में दिखाई देंगे, जो विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने और पहचाने जाते हैं।
चार दिन के भीतर खेले जाएंगे तीन टी20 मुकाबले
भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के मैचों की बात की जाए तो चार ही दिन के भीतर तीन मैच हो जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई दिन गुरुवार को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 25 जुलाई शनिवार और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई रविवार को खेला जाना है। इसके साथ ही ये सीरीज भी खत्म हो जाएगी। इस बीच हाल ही में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी, जिसका एक मैच जिम्बाब्वे ने जीता था, भले ही टीम को दो मैचों में हार मिली हो, लेकिन मुकाबला कड़ाकेदार और जबरदस्त हुआ। इस तरह से भारतीय टीम के सामने चुनौती कड़ी होने वाली है।
अगस्त में श्रीलंका के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
इसके बाद टीम इंडिया का लंबा ब्रेक रहेगा। भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर जाएगी, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। ये दो मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे, जहां भारतीय टीम फिलहाल काफी पीछे चल रही है। यानी टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त है और लगातार मैच खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया की फिटनेस पर फूटा शुभमन गिल का गुस्सा, कहा- प्लेयर्स 2-3 मैच भी नहीं खेल पा रहे हैं
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.