- कॉपी लिंक
प्लेन में आग लगने का वीडियो एयरपोर्ट के बाहर खड़ी कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को बोइंग 767 कार्गो विमान लैंडिंग के बाद रनवे से बाहर निकल गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, प्लेन स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे रनवे से बाहर गया।
क्रैश हुए कार्गो प्लेन की टक्कर कई गाड़ियों से हुई। वीडियो में विमान एयरपोर्ट के पास एक सड़क के किनारे दिखाई दे रहा है। फायर रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों की मौत की आशंका जताई है।
यह प्लेन अमेजन के कार्गो बेड़े का हिस्सा था। इस पर प्राइम एयर लिखा हुआ है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
FAA ने एक बयान में बताया कि बोइंग 767-300 कार्गाे प्लेन ने प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रिकॉर्ड किए गए ऑडियो में एक ग्राउंड व्हीकल से टावर को सूचना देते सुना गया, “लगता है कि विमान 30 नंबर रनवे से आगे निकल गया है।” यह ऑडियो ATC.com ने कैप्चर किया।
विमान हादसे की तस्वीरें…

आग की लपटों में घिरे प्लेन से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया।

मियामी-डेड फायर रेस्क्यू की 60 यूनिट्स मौके पर आग बुझाने की कोशिश कर रही थीं।

प्लेन की टेल पर अमेजन प्राइम का लोगो नजर आ रहा है।

कार्गो प्लेन में आग बुझने के बाद की तस्वीर है, इस पर प्राइम लिखा दिखाई दे रहा है।
मियामी एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू
FAA के अलर्ट के मुताबिक, रनवे पर प्लेन अभी भी मौजूद है। इस कारण मियामी एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू है। इसका मतलब है कि एयरपोर्ट पर सभी विमानों की आवाजाही रोक दी गई है।
बताया जा रहा है कि कार्गो प्लेन अमेजन का था। हादसे पर प्रतिक्रिया के लिए अमेजन से संपर्क किया गया, लेकिन उसकी तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।
प्लेन में कितने लोग सवार थे, रनवे के बाहर गाड़ियों से टकराने के बाद कितने घायल हुए और गाड़ियों के नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
—————-
प्लेन हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
ग्रीस एयर शो में करतब दिखा रहा जेट क्रैश: दोनों पायलटों की मौत

ग्रीस की वायुसेना का दो सीटों वाला F-4 फैंटम फाइटर जेट शनिवार को एयर शो के दौरान क्रैश हो गया। इसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई। यह हादसा तानाग्रा एयर फोर्स बेस पर आयोजित ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ के दौरान हुआ। इसे देखने के लिए कई हजार लोग मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
