उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बदनौली गांव में शुक्रवार को हुए विवाद और गोलीकांड में घायल दीपक की रविवार को मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। दीपक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले जाने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
ग्रामीणों ने पुलिस के सामने किया विरोध प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि परिजन और ग्रामीण दीपक का शव हापुड़ के आंबेडकर चौक ले जाना चाहते थे, जबकि पुलिस शव को सीधे बदनौली गांव ले जाने के लिए कह रही थी। पुलिस द्वारा रूट बदलने की कोशिश से ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया।
पुलिस के साथ नोकझोंक
इसके बाद ग्रामीणों ने मेरठ-बिजली बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया। सड़क पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
ग्रामीण ने पुलिस के सामने दी आत्महत्या की धमकी
हंगामे से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक व्यक्ति पुलिस के सामने आत्महत्या करने की धमकी देता नजर आ रहा है। वहीं, कुछ लोग पुलिसकर्मियों के पैर छूते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी लोगों से ऐसा न करने और हंगामा बंद करने की बात कहता नजर आ रहा है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गांव पहुंचाया शव
काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शव को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के रास्ते बदनौली गांव भेजा। पुलिस की मौजूदगी में शव को गांव ले जाया गया।
गांव में तनाव का माहौल
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। शुक्रवार को हुए गोलीकांड के बाद दीपक की मौत से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
हिमा अग्रवाल की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
मेरठ में बारिश का तांडव, भरभराकर गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबी व्यापारी की कार
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.