मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब शहर के जलाशयों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सातों प्रमुख जलाशयों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में कुल जल भंडारण में 1.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। हाइड्रोलिक इंजीनियर विभाग के भांडुप मास्टर कंट्रोल सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, 20 जुलाई 2026 सुबह 6 बजे तक मुंबई के सातों जलाशयों में कुल जल भंडारण 54.05 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
इन जलाशयों में इस समय 7 लाख 82 हजार 370 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध है।पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के बाद जल भंडारण में 1.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक-:
- भातसा झील में 48.20 प्रतिशत जल भंडारण है।
- मोडक सागर में 82.03 प्रतिशत पानी उपलब्ध है।
- तानसा झील 86.38 प्रतिशत तक भर चुकी है।
- अपर वैतरणा में 33.74 प्रतिशत जल भंडारण दर्ज किया गया है।
- मिडिल वैतरणा में 48.22 प्रतिशत पानी है।
- विहार झील 100 प्रतिशत भर चुकी है और पहले से ओवरफ्लो हो रही है।
- तुलसी झील भी 100 प्रतिशत भरकर लगातार ओवरफ्लो कर रही है।
भांडुप कॉम्प्लेक्स में पिछले 24 घंटों में 81 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस मानसून में अब तक कुल 1899 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, विहार झील 7 जुलाई की रात 9 बजे और तुलसी झील 7 जुलाई की रात 11:43 बजे से लगातार ओवरफ्लो हो रही हैं।लगातार हो रही बारिश के चलते मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो आने वाले दिनों में जल भंडारण में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.