Who is Gullu: बिग बॉस 20 में रोडीज के विनर कुशाल तंवर यानी गुल्लू अपनी मस्ती से लोगों को एंटरटेन करने वाले हैं। गुल्लू ने घर में एंट्री ले ली है। आइए जानते हैं कौन हैं कुशाल तंवर।
हरियाणा के गुरुग्राम से आते हैं गुल्लू
कुशाल तंवर हरियाणा के गुरुग्राम से आते हैं। उनकी मां का नाम मुनेश तंवर है। गुल्लू और उनकी मां जीटीवी के कुकिंग शो ‘मां है ना’ में नजर आए थे। इस शो में गुल्लू विनर बने थे। कुशाल के पिता खुद को मीडिया से दूर रखते हैं।
सोशल मीडिया पर फेमस हुई थी गुल्लू की ये रील
रोडीज में आने से पहले गुल्लू का हबीबी किरदार सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके अलावा, गुल्लू की एक रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस वायरल रील में गुल्लू एक नामी होटल में स्कूटी से पहुंचे थे। उन्हें स्कूटी से अंदर जाने नहीं दिया गया था। इसके बाद गुल्लू ने फोन करके अपने दोस्तों से गाड़ी मंगवाई और वो गाड़ी में बैठकर होटल गए। वहां वो कहते नजर आए थे कि स्कूटी से आने नहीं दिया था, अब गाड़ी लेकर आया हूं। कमरा बुक कर लिया है। पैसा बहुत है।
कुशाल तंवर लगातार तीन रियलिटी शोज के विनर रह चुके हैं। अब बिग बॉस में वो कैसा परफॉर्म करते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा। रोडीज में गुल्लू एल्विश यादव की गैंग में थे। एल्विश और गुल्लू के बीच शो में भाईचारे वाले रिश्ता देखने को मिला था। क्या एल्विश भी गुल्लू को बिग बॉस में सपोर्ट करेंगे?
वायरल हुई थी गुल्लू की शादी की तस्वीर
बता दें, कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर गुल्लू की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो शादी के जोड़े में दुल्हन के साथ नजर आ रहे थे। इसके बाद ऐसी चर्चा होने लगी थी कि गुल्लू ने गुपचुप शादी रचा ली है। हालांकि, बाद में गुल्लू ने साफ किया था कि वो एक फेक तस्वीर है और उनकी शादी नहीं हुई है।
इंस्टा पर कितने हैं गुल्लू के फॉलोअर्स
कुशाल तंवर की सोशल मीडिया की बात करें तो इंस्टाग्राम पर गुल्लू के 1.4 मिलियम फॉलोअर्स हैं। वहीं, गुल्लू इंस्टा पर 1 हजार 56 लोगों को फॉलो करते हैं। गुल्लू इंस्टा पर करण कुंद्रा, निया शर्मा, एल्विश यादव जैसे कलाकार को फॉलो करते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.