तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नोलांबुर इलाके में मामूली विवाद के बाद 62 वर्षीय प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि नशे में धुत 4 युवकों ने सिगरेट देने से इनकार करने पर मजदूर पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल का रहने वाला था मृतक मजदूर
पुलिस के मुताबिक, पश्चिम बंगाल निवासी एन. अभिजीत मंडल नोलांबुर के गजलक्ष्मी नगर स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते थे। शनिवार रात करीब 10:15 बजे इलाके के चार युवक उनके पास पहुंचे और उनसे सिगरेट मांगी।
साइकिल भी उठा कर मारी
मंडल ने सिगरेट देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर उनके और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद चारों युवकों ने जमीन से लकड़ी का डंडा उठाया और मंडल पर हमला कर दिया। लकड़ी डंडे के साथ ही पास में खड़ी साइकिल पर भी उनके पर पटक दी गई। इसके बाद भी चारों उन्हें बेरहमी से पीटते रहे।
शरीर के कई हिस्सों में आईं गंभीर चोंटे, अस्पताल में तोड़ा दम
बर्बरता पूर्वक हमले में मंडल के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सरकारी किलपॉक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना के बाद नोलांबुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वी. वसीगरन (18), आर. अजय (18), एस. गोकुल राज (18) और आर. सबरी के रूप में हुई है।
वारदात के समय नशे में धुत थे चारो आरोपी
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी घटना के समय नशे में थे। मामूली विवाद के बाद उन्होंने मजदूर पर हमला किया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम कानूनी कार्रवाई कर सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।
ये भी पढ़ें:
एक ही परिवार के 4 लोगों ने पुल के ऊपर से नदी में लगाई छलांग, 3 की मौत; किसी तरह बचाई गई 1 की जान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.