मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। इस कड़ी में उन्होंने कृष भगत को अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले अंकोलेकर के घुटने में चोट लग गई थी जिस कारण उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा था। अब 4 मैच खेलने के बाद मुंबई ने भगत को अपनी टीम में शामिल किया जिसकी आधिकारिक जानकारी फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को दी।
मुंबई इंडियंस का सफर अभी तक अच्छा नहीं रहा है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली इस टीम ने सिर्फ 1 मैच जीता है। जारी सीजन का पहला मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस लगातार 3 मैच हार चुकी है। ओपनर रोहित शर्मा भी पिछले मैच में चोटिल हो गए, जिसके बाद माना जा रहा है कि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने कृष भगत को अपनी टीम में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया।
21 वर्षीय कृष भगत दाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में विविधता लाते हैं और निचले क्रम के बल्लेबाज के तौर पर भी योगदान दे सकते हैं। वह पिछले 2 सालो से मुंबई इंडियंस के ट्रायल का हिस्सा रहे हैं।
कृष भगत इसी साल डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेले थे। वह प्री-सीजन से ही टीम के साथ एक सपोर्ट बॉलर के तौर पर जुड़े रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि, कृष ने अपनी लगन, काम के प्रति समर्पण और हर सेशन व प्रैक्टिस मैच में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कोचिंग स्टाफ को लगातार प्रभावित किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.