पवन कल्याण स्टारर ‘उस्ताद भगत सिंह’ साल 2026 की टॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक थी. 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म का रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से क्लैश हुआ था. जहां ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर परफॉर्म किया और छप्परफाड़ कलेक्शन कर इतिहास रच दिया तो वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ सिनेमाघरों में बिना किसी खास हलचल के ही खत्म हो गई.
हालांकि इसकी शुरुआत अच्छी हुई थी लेकिन फिर दूसरे दिन से ही इसका बंटाधार होता चला गया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने में नाकाम रही और बुरी तरह फ्लॉप हो गई. सबसे शर्मनाक बात यह थी कि इस बड़ी फिल्म ने अपने पूरे रन में 100 करोड़ से भी कम की कमाई की, जिससे यह कोविड-19 के बाद के दौर में पवन कल्याण की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई. चलिए यहां ‘उस्ताद भगत सिंह’ का लाइफटाइम कलेक्शन जानते हैं.
‘उस्ताद भगत सिंह’ का लाइफटाइम कलेक्शन
टॉलीवुड की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. क्रिटिक्स से इसे ज्यादातर निगेटिव रिव्यू मिले और दर्शकों ने भी इसे ठंडा रिस्पॉन्स ही दिया. इस कारण ये फिल्म भारत और विदेशों में बड़ी कमाई करने में नाकाम रही, इसे हाल के समय में टॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक माना जा रहा है.
- फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक उस्ताद भगत सिंह ने भारत में 34.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था.
- अपने पूरे थिएट्रिकल रन में ये 72.38 करोड़ का नेट कलेक्शन कर पाई.
- जीएसटी घटाने के बाद, कुल घरेलू कलेक्शन 85.4 करोड़ रुपये बनता है.
- विदेशों में तो यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही और सिर्फ 11.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर पाई.
- भारत और विदेशों के ग्रॉस कलेक्शन को मिलाकर, वर्ल्डवाइड इसका ग्रॉस कलेक्शन 97.25 करोड़ रुपये रहा है.
‘उस्ताद भगत सिंह’ कितना वसूल पाई बजट?
खबरों के मुताबिक, पवन कल्याण स्टारर ‘उस्ताद भगत सिंह’ 150 करोड़ के बजट में बनी थी और इस लागत के मुकाबले इसने भारत में 72.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इस तरह, फिल्म ने अपने पूरे लाइफटाइम में बजट का केवल 48.16% ही वसूल किया और ये फ्लॉप साबित हुई है.
ये भी पढ़ें:-Ustaad Bhagat Singh OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानें- कब और कहां देखें?
कोविड के बाद पवन कल्याण की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म
97.25 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ, उस्ताद भगत सिंह कोविड के बाद के दौर में वर्ल्डवाइड पवन कल्याण की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. कोविड के बाद यह एकमात्र ऐसी फिल्म है जो पवन कल्याण की 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई.
पवन कल्याण की कोविड के बाद रिलीज़ हुई फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- दे कॉल हिम ओजी – 294.79 करोड़
- भीमला नायक – 160.89 करोड़
- हरि हारा वीरा मल्लु – 117.45 करोड़
- ब्रो – 114.36 करोड़
- उस्ताद भगत सिंह – 97.25 करोड़
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.